भ्रष्टाचार की हद! दस लाख खर्च, फिर भी गलत टाइम बताती है घड़ी

10 लाख हुए खर्च, फिरभी गलत समय बताती है घड़ीबक्सर. 10 लाख रूपये खर्च किये गये ताकि लोगों का समय का पता चले। वे इसकी कीमत समझें और सारे काम समय पर करें। पर अफसोस, घड़ी का समय ही सही नहीं चला। एक सप्‍ताह बाद ही घड़ी का समय खराब हो गया और उसके बाद इसने कभी सही समय नहीं बताया। यदि इस घड़ी के समय के अनुसार लोग काम करें तो उनका समय खराब हो जायेगा।
हम बात कर रहे हैं बिहार के बक्सर शहर की पहचान बताने वाला वीर कुंवर सिंह चौराहा पर स्थित घंटाघर की।इस पर लगी घड़ी के समय से चलें तो लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह विशाल घड़ी हमेशा एक ही समय बताती है। तीन साल पहले दस लाख रुपये की लागत से घंटाघर का जीर्णोद्धार हुआ, लेकिन घड़ी आज भी खराब है। जबकि, दस लाख से हुए कार्य में घड़ी को भी बदल कर नया लगाने का दवा किया गया था।
गौरतलब हो कि तकरीबन डेढ़ दशक पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी संदीप पौंड्रिक द्वारा शहर के मुख्य चौराहा आदर्श थाना के समीप आलीशान घंटाघर बनाने की योजना ठेका विवाद में अधर में फंस गयी थी। मामला न्यायालय के अधीन होने के कारण उनके कार्यकाल में पूरा नहीं हो सका। बाद में अड़चनों पर से पर्दा उठे कई साल बीत गये। उसके बाद भी काफी दिन बीतने के बाद दो साल पहले इसके जीर्णोद्धर पर काम शुरू हुआ। जिला योजना से इसके लिए दस लाख रुपये आवंटित हुए। इस पैसे से घंटा घर की दीवारों पर ग्रेनाइट पत्थर लगाये जाने की योजना थी। वहीं, सबसे ऊपर छतरी बनाकर एक विशाल घड़ी लगाने की योजना थी। जो सही समय बताने के साथ ही उससे हर घंटे समय के अनुसार घंटा की आवाज भी सुनाई पड़ती।
with thanks from jagran.com






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com