गोपालगंज में सेना के जवान ने गाली देकर फाड़ी दरोगा की वर्दी!
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
गोपालगंज। आखिरकार गोपालगंज पुलिस ने चुनौती देने वाले सेना के उस जवान को गिरफ्तार कर लिया, जिसने सोमवार को खुले आम बिहार पुलिस को गंदी गंदी गालियां देते हुए एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी जवान को हजियापुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। दरअसल, सोमवार को आंबेडकर चौक पर बाइक चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कागजात चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक ने खुद को सेना का जवान बताते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की थी। एक वीडियो में यह जवान ड्यूटी पर तैनात दरोगा की वर्दी फाड़ते हुए भी नजर आ रहा है।
सोमवार को इस आरोपी जवान को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी, जिसके बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। जवान का नाम प्रदीप कुमार है। उसने मीडिया के सवालों से बचते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी की खबर चलाने से उसके सेना की बदनामी होगी।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed