थावे मंदिर में कराई बेटे की शादी, लौटते समय जीप पटली, दूल्हे के पिता मौत

road acidentगोपालगंज। जिले के थावे थाना अंतर्गत बंगरा गांव के समीप बारातियों को लेकर जा रही एक जीप के असंतुलित होकर पलट जाने से उसपर सवार दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री जख्मी हो गए। थावे थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक का नाम हरेराम महतो है जो कि थावे दुर्गा मंदिर में अपने पुत्र की शादी कराकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मांझा थाना अंतर्गत अपने गांव मजौना लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com