सीवान में दूल्हा देख लड़की ने किया शादी से इंकार

marriage siwanबिहार कथा
गुठनी (सीवान)। शादी के मुहूर्त पर मैरवा स्थित माता चन्दनियाडीह के मंदिर पर पहुचे दूल्हा-दुल्हन दोनो पक्ष के लोग उस समय भौचक रह गए लड़के को देख लड़की ने शादी से इंकार कर भाई के सहयोग से घर वापस आ गई। शादी स्थल मंदिर पर लड़की भाग गई इस बात को लेकर हंगामा हो गया और दूल्हा पक्ष के लोग लड़की के गृह थाना गुठनी थाना मे पहुचे। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने लड़की को उसके घर से बुलवाया और जनप्रतिनिधियों के सामने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने लड़के को पैर से बिक्लांग होने की स्थिति मे शादी से इनकार कर दी तो दोनो पक्ष स्वीकार कर वापस चले गए। पूरे मामले की जानकारी देते हुए विवाह की अगुआ मुन्नी देवी ने बताया की गुठनी पूर्वी निवासी कंचन कुवर की बेटी गीता की शादी यूपी के मधुबन क्षेत्र के कठगरा निवासी नागा तुरहा के पुत्र लक्षमण से तय हुई थी शादी की तिथि के पहले विधिवत क्षेका और सगाई भी हुई। लड़की अशिक्षित है और लड़का पैर से दिव्यांग है। लेकिन वह 12वीं पास है तथा कम्प्यूटर आॅपरेटर का काम करता है।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com