बिहार में आग की महामारी, 24 घंटे में 7 बच्चे समेत 18 लोग जिंदा जले
बिहार कथा. पटना।
बिहार में आग महामारी की तरह फैल गई है। हर दिन किसी न किसी गांव में आग कर कहर बरप रहा है। बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आग की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2,500 से अधिक घर जल कर खाक हो गए। पुलिस के अनुसार, आग से झुलस कर लखीसराय में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि सारण में पांच लोगों ने झुलस जाने के कारण दम तोड़ दिया। इसके अलावे दरभंगा जिले में तीन, गोपालगंज में दो तथा पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत आग से झुलसकर हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड के पोखरामा गांव में रविवार लगी आग से घर में सो रहे चार मासूम जिंदा जल गए। सभी की उम्र पांच से आठ साल बताई जा रही है। आग में चार मवेशी, 50 हजार नकद भी जल गए और जेवरों को भी नुकसान पहुंचा।
पोखराहा गांव निवासी गुलशन ठाकुर के घर में रविवार दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे गुलशन के दो बेटे सुजीत (7) व प्रिंस कुमार (5) तथा दो भांजी सरस्वती (8) व राधा (5) को निकाला ही नहीं जा सका। सभी की झुलसने से मौत हो गई। गुलशन की पत्नी शैला देवी भी आंशिक तौर पर झुलस गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में पड़ोसी हरि ठाकुर की झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई।
इधर, सारण जिला के सात प्रखंडों में आग लगने से एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गड़खा के भगवानी छपरा गांव में लगी आग से 200 से अधिक झोपड़ीनुमा घर जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में 70 वर्षीय जलेश्वरी कुंवर, ललन साह तथा एक दो वषीर्या बच्ची रोशनी कुमारी की मौत हो गई। परसा के मुकुंद बनौत गांव में करीब 40 घर जल गए, जिसमें राजेंद्र राम और उमा देवी की मौत हो गई। गोपालगंज जिले के बहुआ और थावे क्षेत्र में हुए अग्निकांड में खुशबू और विभा कुमारी की मौत हो गई।
दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड के खपरपुरा गांव में आग लगने से तीन लोगों की जल कर मौत हो गई। इस घटना में 10 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस के अधिकारी लोगों के लापता होने से इनकार कर रहे हैं। दरभंगा में अग्निकांड से 1,000 से ज्यादा झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। इसी तरह पूर्वी चंपारण जिले के नरूलाहा गांव में आग लगने की घटना से लाल बहादुर सिंह का घर जल कर राख हो गया। इस घटना में उनकी दो साल की बेटी क्षमा की मौत हो गई।
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के पूल सकरा गांव में आग से झुलसकर एक महिला की मौत हो गई । वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के डीह बुचौली गांव में हुए अग्निकांड में 10 घर जल कर खाक हो गए। इस घटना में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed