मुख्यमंत्री बनने के बाद पतले-दूबले काया को बदलना चाहते हैं तेजप्रताप!

TejPratap minister of biharबिहार कथा. पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रील लाइफ में मुख्यमंत्री बनने के बाद अब बॉडी बिल्डर बनने की तैयारी कर रहे हैं। मंत्री बनने के बाद उन्होंने ने लुक में तो कई बार बदलाव किया है। इस बार तेजप्रताप ने पतले-दूबले काया को बदलना चाहते हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप देखने में तो दुबले हैं। कुछ दिनों बाद ए तस्वीर पुरानी हो जाएगी। तेजप्रताप अब बॉडी बिल्डर बनने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने घर में ही मिनी जिम का सेटअप लगा रहे हैं। इसके लिए सभी समान आज तेजप्रताप यादव के आवास पर पहुंच गया है। तेजप्रताप यादव लालू के बड़े बेटे हैं। अक्सर बयानों व हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार अपनी जिम के जरिए सेहत सुधारने की कवायद की वजह से चर्चा में हैं।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com