बिहार से विदेशों तक करता था लड़कियों की सप्लाई

sex-racketबिहार कथा,पूर्णिया। मुंबई में 2003 के बाद डांस बार बंद हो गए। इसके बाद वह सैकड़ों लड़कियों के साथ आया और यहां एक रंगीन दुनिया बसा ली। कटिहार मोड़ (जीरोमाइल मुजरापट्टी) पर बसे सेक्स के इस बड़े अड्डे पर पुलिस ने छापमोरी कर संचालक अकबर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने सात लड़कियों एवं चार युवकों को भी संदेहास्पद स्थिति में धर दबोचा। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, नार्थ इस्ट, बिहार, बंगाल झारखंड से लेकर खाड़ी देशों तक लड़कियों का तस्करी करने वाला अकबर खलीफा मानव तस्करी व सेक्स रैकेट चलाने वाला अंतरराष्ट्रीय अपराधी माना जाता है। सऊदी अरब और दुबई जैसे देशों में सेक्स रैकेट के माध्यम से अकबर खलीफा ने अरबों की संपत्ति अर्जित की है।
सेक्स रैकेट का बड़ा धंधेबाज
जानने वाले कहते हैं कि दो दशक से मानव तस्करी में शामिल अकबर सेक्स रैकेट का बड़ा धंधेबाज है। बिहार, पश्चिम बंगाल में कई जगह मकान, जमीन फार्म हाऊस का मालिक अकबर कटिहार मोड़ स्थित एक छोटे घर में महज दिखावे के लिए रहता है।
किशनगंज से करता आॅपरेटakbar arreset in sex recet khagadia bihar
लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी, सेक्स रैकेट का संचालन वह किशनगंज से करता है, जहां उसकी बिजनेस पार्टनर एक गुमनाम लेडी डॉन है। अकबर का चतुर्भुज स्थान मुजफ्फरपुर, खगड़ा किशनगंज, सीतामढ़ी, सोनागाछी कोलकाता, सिलीगुड़ी , इस्लामपुर समेत देश के विभिन्न रेडलाइट एरिया में मजबूत नेटवर्क है।
अकबर खलीफा को जानने वाले कहते हैं कि उसके कद का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। सफेदपोश राजनेता हों या उद्योगपति, या फिर बड़े नौकरशाह, सबके दरबार में खलीफा का आना जाना होता था। यही वजह है कि आज तक पुलिस उसपर हाथ नहीं डाल पाई थी। लेकिन, आज ए पहुंच काम नहीं आई।






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com