कुंवारा बता शादी करने पहुंचा दूल्हा, बारातियों समेत बनाया बंधक

marrigeनवगछिया.कुंवारा बता कोलकाता से शादी करने पहुंचे दूल्हे को लड़की पक्ष के लोगों ने बाराती सहित बंधक बना लिया। घटना गोपालपुर मुस्लिम टोला की है। दूल्हे की यह दूसरी शादी है यह जानकारी लड़की वाले को होते ही हंगामा शुरू हो गया। 25 में से 12 बाराती सहित दूल्हे को गांव वालों ने बंधक बना लेन देन वापस करने का दबाव दे रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची पर समाज के लोग मामले को सुलझाने में जुटे हैं। गोपालपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि किसी ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की है। शांति भंग न हो इसलिए पुलिस वहां नजर रख रही है। भागलपुर के मुस्तफापुर से मो. समीर बेटे मो. तुतल का बारात ले गांव पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार लड़के का पोल उस समय खुल गया जब लड़की पक्ष के द्वारा शादी से पूर्व नैक दस्तुर रिवाज को स्थानीय रिवाज के अनुसार 5151 रुपया लड़के पक्ष को देने को कहा। बारात पक्ष की ओर से आये एक व्यक्ति ने कहा कि इसकी जब दूसरी शादी है तो पैसा आधा ही लगेगा। यह बात भरी महफिल में सुनकर लड़की के पिता बेहोश हो गिर पड़े। आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण दहेज के रूप में दिये गए 50 हजार रुपये, कपड़ा, शादी की तैयारी में हुए खर्च वापस करने की मांग पर अड़ गए। वहीं लड़की के पिता मो. कैलु ने बताया कि बेटी का भागलपुर में इलाज कराने के दौरान मेरी ममेरी बहन ने इस रिश्ते की बात की थी। हमें बताया कि लड़का मुम्बई में पेंटर का काम करता है। उसकी बातों पर विश्वास कर मैं आंखें बंद कर रिश्ता स्वीकार कर लिया। इधर लड़का पक्ष की ओर से बताया गया कि दहेज के रूप में 25 हजार एवं एक सोने की अंगूठी तय हुई थी। जिसमें लड़की के पिता द्वारा 17 हजार रुपया ही दिया गया है। from livehindustan.com






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com