पांच मिनट में पहुंचा देते हैं तस्करी के हथियार
पटना। पटना पुलिस की नाक के नीचे इन दिनों जिले में हथियार तस्करी का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। इनका नेटवर्क इतना बड़ा है कि पांच मिनट में राजधानी व आसपास के इलाकों में कहीं भी हथियार पहुंच देते हैं। इस गिरोह का नेटवर्क पालीगंज, फुलवारीशरीफ, पुनपुन, मसौढ़ी, नौबतपुर, बिहटा, खगौल इलाके में सक्रिय है। यह खुलासा गुरुवार को नेउरा पिकेट के पास से पकड़े गए अपराधी राकेश व सोनू से पूछताछ में हुआ है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पटना जिले में कई व्यापारियों व कंपनी के कर्मचारियों के साथ हुई लूट की घटना से बौखलाई पटना पुलिस हथियार तस्करी के बड़े गिरोह के पदार्फाश में लगी हुई है। उधर, दोनों लुटेरों की निशानदेही पर पटना पुलिस नौबतपुर-बिहटा के कई गांवों में छापेमारी कर रही है। हालांकि जखीरा का सरगना तीन-चार बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सरगना के पास एक हजार से ज्यादा कारतूस हैं, जिन्हें तस्करी के लिए लाया गया था। खबर है कि नौबतपुर इलाके में तस्करों का बड़ा गिरोह काम कर रहा है। दबिश देख तस्कर पालीगंज, पुनपुन, परसा के इलाके में प्रवेश कर गए हैं।
गिरोह में कम उम्र के लड़के: हथियार व कारतूस की तस्करी में कम उम्र के लड़कों को शामिल किया गया है। गिरोह के सरगना की उम्र 28-30 वर्ष है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तस्कर गिरोह का सरगना पालीगंज, पुनपुन, फुलवारीशरीफ, नौबतपुर व बिहटा के इलाके में अपनी अच्छी पैठ बना चुका है। पूरे इलाके में हथियार सप्लायर के नाम से चर्चित है। सरगना चाहे तो पांच मिनट में 10 हथियार मंगा सकता है। उसके पास हथियारों का जखीरा है।
लाइनर की भूमिका में था राकेश : पुलिस की गिरफ्त में आया राकेश लाइनर का काम कर रहा था। किसे कब और कहां पर हथियार देना है इसकी जानकारी राकेश को रहती थी। पुलिस के मुताबिक वह शांत स्वभाव का है, जबकि इसके साथ पकड़ा गया सोनू लफंगा है। उसकी उम्र कम है। कभी भी कहीं पर किसी से झगडम करना, उसे पिस्तौल दिखाकर धमकाना उसके लिए आम बात है। गांव के लोग भी उसकी हरकत से परेशान थे। नेउरा पिकेट के पास पकड़े गए राकेश और सोनू से हुई पूछताछ में खुलासा किया। हथियारों की तलाश में पुलिस नौबतपुर और बिहटा इलाके में छापेमारी कर रही है।from livehindustan.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed