नहीं दिया चुनाव खर्च कर ब्यौरा, चुनाव लड़ने पर आयोग ने लगाई रोक
पटना। चुनाव आयोग ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने के मामले में लोकसभा चुनाव के आठ प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अगले तीन साल तक ए किसी भी सदन के लिए चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इनमें सबसे अधिक पांच प्रत्याशी अररिया लोकसभा सीट के हैं। इसके अलावा दरभंगा, समस्तीपुर व मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक-एक प्रत्याशी हैं। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की अधिसूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव 2014 में अररिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी मो.असलम बेग, राजेश कुमार, संजय कुमार ऋषिदेव, सर बात जाहरे अंसारी और पंकज किशोर मंडल ने अपने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया या आयोग के प्रावधान के अनुसार ब्योरा नहीं दिया। इसी तरह दरभंगा सीट से प्रत्याशी फैसल अहमद, समस्तीपुर सीट से प्रत्याशी लाल बहादुर सदा और मुंगेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी शंकर प्रसाद ने भी चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया। आयोग के अनुसार इन अभ्यर्थियों ने सूचना दिए जाने पर भी खर्च का ब्योरा नहीं देने के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। ऐसे में आयोग ने यह मान लिया कि इस असफलता के लिए इन प्रत्याशियों के पास कोई पर्याप्त कारण नहीं है। लिहाजा आयोग ने इन आठ प्रत्याशियों को संसद के किसी सदन, किसी राज्य संघ, राज्य की विधान सभा व विधान परिषद के सदस्य चुने जाने और सदस्य होने के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed