बिहार के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में बहाल होंगे 1060 व्याख्याता
पटना। राज्य के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में जल्द ही 18 विषयों में 1060 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव के साथ रिक्तियां (अधियाचना ) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय (डायट), बाइट (प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय) और प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीईसी) में रिक्त पदों पर यह नियुक्तियां होंगी। राज्य में ऐसे कॉलेजों की संख्या 60 है। विभाग ने बीपीएस से यह भी अनुरोध किया है कि जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करें, ताकि टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर हो सके। गौरतलब है कि वर्तमान में प्रतिनियुक्ति के माध्यम से राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में पढ़ाई चल रही है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग कॉलेजों में रिक्त 1060 व्याख्याता पदों में आधे पर बीपीएससी द्वारा सीधी भर्ती की जाएगी। शेष आधी सीटों यानी 530 पद सीमित परीक्षा लेकर भरे जाएंगे। इस परीक्षा में बैठने का मौका सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा। सीमित परीक्षा में वैसे योग्यताधारी शिक्षक बैठेंगे जिनका शिक्षण अनुभव न्यूनतम कम से कम तीन साल का होगा। सीमित परीक्षा में दो पेपर होंगे और उसके बाद साक्षात्कार होगा। 530 सीटों पर बीपीएससी द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत नियुक्ति करेगी। सीधी नियुक्ति के लिए कोई भी योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। from livehindustan.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed