सीवान में हर दूसरे दिन हो रही हत्याओं से दहशत
साढ़े चार माह में 28 हत्या की घटनाओं से पुलिस चौकसी पर उठे सवाल
सीवान। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं तथा उनके सामने पुलिस पस्त नजर आ रही है.लगातार हत्या व लूट समेत संगीन अपराध की घटनाओं में बढ़Þोतरी हुई है.विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जनवरी माह से अब तक साढ़े चार माह के अंतराल में 28 हत्याएं हो चुकी हैं,अर्थात जिले में हर पांचवें दिन एक हत्या हो रही है. इसमें विशेषकर राजनीतिक प्रतिशोध में हो रही घटनाएं पुलिस कार्रवाई के कमजोर पड़ने को उजागर कर रही हैं.सीवान के पुलिस कप्तान विकास वर्मन कहते हैं कि जिले में हुई हत्याओं के अलग-अलग कारण रहे हैं. बहुत सी घटनाएं पुराने विवाद या आपसी रंजिश को लेकर की गई हैं. घटना के बाद पुलिस आवश्यक रूप से कार्रवाई कर रही है. कई मामलों का खुलासा हो चुका है और अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. जिले में हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान जारी रहेगा.
जनवरी 2015 से अब से हुई घटनाओं पर एक नजर
04 जनवरी-गोरेयाकोठी थाने के मिरजापुर गांव निवासी मंटू शर्मा की हत्या कर शव को कुएं में फेंका. एक सप्ताह पूर्व ही किशोरी सुबुक तारा की हत्या कर दी गई थी, जिससे मंटू का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा था.
09 जनवरी-असांव थाना क्षेत्र के बिजुलिया मोड़ पर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देते हुए पंप मालिक के भतीजे सुरेंद्र यादव की हत्या कर दी गई. नोजल मैन को भी गोली मार कर अपराधियों ने घायल कर दिया.
20 जनवरी-असांव थाने के वरदाहा चिमनी पर कार्यरत मुंशी मोख्तार गौड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई.
27 जनवरी-भगवानपुर थाने के पनियाडीह निवासी एकबाल अंसारी की हत्या उसके चचेरे भाई ने गरदन काट कर दी थी.
01 फरवरी-मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा में शिवजी शर्मा की मारपीट कर हत्या कर दी गई.
02 फरवरी-जामो थाना क्षेत्र के लाला हाता निवासी रवींद्र सिंह की हत्या चाकू से गोद कर दी गई.
04 फरवरी-एमएचनगर के धनौती निवासी रमेश ठाकुर की हसनपुरा में गोली मार कर हत्या कर दी गई.
08 फरवरी-जीबी नगर के गौर बुजुर्ग में दुखी मांझी की हत्या गला रेत कर शव को खेत में फेंक दिया गया था.
16 फरवरी-आंदर थाना क्षेत्र के हरदोपट्टी निवासी राहुल कुमार की हत्या गोली मार कर दी गई.
19 फरवरी-नगर थाने के गुलजार बाजार में बाइक सवार सात अपराधियों ने अंधा धुंध फायरिंग कर टिंकू व फिरोज सांई को घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल टिंकू सिंह की मौत इलाज के क्रम में हो गई.
24 फरवरी-बसंतपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी संतोष राम की हत्या गोली मार कर कर दी गई.
27 फरवरी-बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहिया तेतहली में युवक की हत्या कर दी गई.
01 मार्च-सहायक सराय के बड़का गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर बैसाखी निवासी सारविंद तिवारी की हत्या कर दी.
05 मार्च-जीवी नगर के सलाहपुर में दुकानदार मुसाफिर राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई.
15 मार्च-दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा निवासी भाजपा नेता पृथ्वीनाथ सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी.
21 मार्च-बसंतपुर के मदारपुर में अभय श्रीवास्तव की हत्या.वहीं चांप गांव में आशा पांडेय की हत्या उसके पति द्वारा जला कर कर देने की बात सामने आई.
28 मार्च-सहायक सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी गांव में शराबी बेटे हरेराम ने अपने पिता भीखम मांझी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी.
02 अप्रैल-महादेवा ओपी के मालवीय नगर में दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने गोली मार कर इंटर के छात्र अमृत राज की हत्या कर दी . वहीं भगवानपुर थाने के नगवां में दोस्त ने दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी.
05 अप्रैल-बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवधारी मोड़ के निकट दो बाइकों पर सवार अपराधियों ने ओवर टेक कर कुख्यात शशि मांझी की हत्या कर दी.
15 अप्रैल-आंदर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में मैट्रिक के छात्र विकास पांडेय की गला रेत कर व गुप्तांग काट कर हत्या कर दी गई.
19 अप्रैल-पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव में विधवा इंदु देवी की हत्या पीट-पीट कर कर दी गई.
25 अप्रैल-सहायक सराय थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार पर युवक अंकित की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गई. थाने के ही नवादा गांव में एक दर्जन युवकों ने पीट-पीट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया.
3 मई-दरौली थाना क्षेत्र के करोम गांव में शादी समारोह में उर्मिला देवी की गोली मार कर हत्या.
12 मई-मैरवा थाना क्षेत्र के श्वेतापुर में जितेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या.
14 मई-सराय ओपी थाना क्षेत्र के बैसाखी में नगर थाने के आंबेडकर नगर निवासी दल्लु बांसफोर की गोली मार कर हत्या.
15. मई- गुठनी में छत पर सोए वृद्ध की हत्या.
17 मई-बसंतपुर में संपत्ति विवाद में वृद्ध की हत्या.
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed