गरीब मरीजों के लिए बेहद सहायक हैं जनऔषधि केन्द्रः

• यात्री दल पहुंचे सिलीगुड़ी के जनऔषधि केंद्र, मनाया जनऔषधि दिवस

• 21000 किमी की यात्रा पर निकले हैं यात्री, अभी तक तय कर चुके हैं 9 हजार किमी
• दक्षिण भारत सहित 13 राज्यों के बाद सिलीगुड़ी में हैं यात्री

स्वस्थ भारत यात्र -2 का दूसरा चरण हुआ पूरा, तीसरा चरण की शुरुआत कोकराझार से

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी पहुंचने पर स्वस्थ भारत यात्रियों का स्थानीय निवासियों ने स्वागत सम्मान किया। सिलीगुड़ी के शांतिनगर के बाऊ नगर स्थित जनऔषधि केंद्र पर 7 मार्च जनऔषधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं स्वस्थ भारत यात्रा के प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रत्येक पंचायत में एक जनऔषधि केन्द्र खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनऔषधि केंद्र गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। सिलीगुड़ी के चिकित्सकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की भलाई में चिकित्सकों को जनऔषधि की दवा लिखनी चाहिए।
एक माह 6 दिन पूर्व 30 जनवरी को अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम से वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली स्वस्थ भारत यात्रा-2 सिलीगुड़ी पहुँची हैं। उनके साथ इस यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत एवं प्रियंका सिंह शामिल हैं।
स्वस्थ भारत यात्रा प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ भारत यात्रा जनऔषधि का मात्र प्रचार अभियान नहीं है बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के हक में एक सामाजिक आंदोलन है। लगातार महंगी होती दवाइयों और उपचार के कारण तबाह होते लोगों की दयनीय दशाओं का जिक्र करते हुए श्री आशुतोष ने कहा कि गांधी जी ने भी यही कहा था कि सबसे पहले समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में पहल करनी चाहिए।7 मार्च को पीएम द्वारा जनऔषधि दिवस मनाएं जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह सराहनीय क़दम है। इससे जनऔषधि के प्रचार-प्रसार को बल मिलेगा।

इस मौके पर वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत ने स्वस्थ भारत यात्रा की सार्थकता को उजागर करते हुए कहा कि देश में बहुत से मुद्दों पर आंदोलन और अभियान चलते रहते हैं लेकिन स्वास्थ्य के मुद्दे पर कोई राष्ट्रव्यापी अभियान नहीं चलता। बदलते जलवायु और बदलती जीवनशैली के कारण लोगों के लिए दवाइयां एक जरूरत बन गई हैं पर ज्यादातर लोग दवाइयों के मामले में अनजान ही हैं। ऐसे में स्वस्थ भारत यात्रा के जरिए उनके लिए एक महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें देश भर के लोगों को सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजकर्मी सीखा चटर्जी, बीपीपीआई के स्टेट हेड अनिर्बन रॉय सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा आयोजित इस यात्रा को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना, आयुष्मान भारत सहित कई शैक्षणिक संस्थानों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त है। राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश जी, पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित सहित तमाम नामचीन हस्तियों ने इस अभियान के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर इसकी महत्ता को उजागर किया है। 90 दिनों की इस यात्रा में अब तक यात्री दल लगभग 9000 किमी की दूरी तय कर 14 राज्यों का दौरा कर चुके हैं।
स्वस्थ भारत यात्रा का सिलीगुड़ी में दूसरा चरण समाप्त हुआ। तीसरे चरण में असम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में यात्री स्वास्थ्य का अलख जगाएंगे। अभी तक यात्रियों ने 36 दिनों में 79 आयोजनों को संबोधित किया है।






Related News

  • मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
  • ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का सामाजिक आंदोलन और उसका प्रभाव
  • ओह ! दलाई लामा ने ये क्या किया
  • भारत में होने लगा साइबरस्टॉकिंग से बच्चों का यौन शोषण
  • अफ्रीका से इस दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन कराने बिहार पहुंचा विदेशी मरीज, 75 प्रतिशत तक खर्च बचा
  • मोबाइल पर अवांछित कॉल और मैसेज से हो रही ठगी : संजय स्वदेश
  • Vuln!! Path it now!!
  • सीबीआई से ज्यादा चर्चा ईडी की क्यों ?
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com