हथुआ में मर्डर के बाद जिन बच्चों की लाश चवर में मिली, उनके परिजनों ने जिप अध्यक्ष से लगायी न्याय की गुहार

हथुआ में मृत बच्चों के परिजनों ने जिप अध्यक्ष मुकेश पांडे से लगायी न्याय की गुहार

बिहार कथा, हथुआ, गोपालगंज।

हथुआ में मर्डर के बाद जिन बच्चों की लाश चवर में मिली थी उनके परिजनों के साथ गांव के लोगों ने हथुआ में लाश के साथ प्रदर्शन किया था. प्रशासन ने हथुआ के कुछ छुटभैये टाइप नेताओं की मदद से न्याय का आश्वासन देकर आक्रोश प्रदर्शन को शांत करवा दिया. लेकिन परिजनों को अभी भी आरोप है कि तीन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अब पीडित परिजनों ने मुकेश पांडे की शरण में जाकर न्याय की गुहार लगाई है.दोनों पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय से मिल कर न्याय की गुहार लगायी। पीड़ित परिजनों ने जिप अध्यक्ष से आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अभी भी तीनों मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व कुर्की-जब्ती की मांग की। जिप अध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों से बात कर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया। यहां बताते चले कि थाने के मछागर लछीराम गांव निवासी रामबड़ाई चौहान के 10 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा हीरालाल बांसफोर के आठ वर्षीय पुत्र नीरज कुमार 20 जनवरी को अपने गांव से लापता हो गए थे। जिसके बाद इस मामले में 21 जनवरी को हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
पुलिस अभी मामले की छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच 27 जनवरी को दोनों बच्चों का शव गांव के चंवर स्थित पोखर में तैरते हुए मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने हथुआ में जम कर बवाल मचाया था।

BiharKatha.Com

पुलिस ने आनन-फानन में एक आरोपी महिला मालती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में काफी रोष है। हालांकि हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पायी है। थक-हार कर परिजनों ने जिप अध्यक्ष के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com