70 हजार होमगार्ड जवान हड़ताल पर, सुरक्षा व्यवस्था लचर

home guard in biharपटना. बिहार के होमगार्ड जवान कई मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कई जिलों के होमगार्ड जवानों ने जिला मुख्यालय में अपना हथियार और कारतूस जमा करा दिया है। सूबे के करीब 70 हजार जवानों के हड़ताल पर चले जाने से सुरक्षा व्यवस्था लचर हो गई है।
होमगार्ड जवानों ने सरकार को पहले ही हड़ताल पर जाने की सूचना दी थी। हड़ताल को लेकर कुछ दिन पहले ही  ख्य सचिव और गृह सचिव के साथ वार्ता हुई थी, पर मांगों पर सहमति नहीं बन पाई थी। जिसके कारण होमगार्ड जवान हड़ताल पर चले गए। बिहार में थाना, प्रखंड कार्यालय, सदर अस्पताल,पीएचसी सहित कई जगहों की सुरक्षा होमगार्ड जवानों के ही भरोसे है। होमगार्ड संघ के अध्यक्ष अरूण ठाकुर ने कहा कि हमने चार दिन पहले ही सरकार को हड़ताल की सूचना दे दी थी पर सरकार हमारी बातें नहीं मान रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कई मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था और इसे कैबिनेट में पास किया था, पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आते ही इसे रद्द कर दिया गया।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com