चेन्नई में भीड़ ने बिहार के 2 मजदूरों को जमकर पीटा,हालत गंभीर

नई दिल्ली. ( लाइव हिन्दुस्तान से साभार )  देशभर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पहले त्रिपुर, फिर महाराष्ट्र और अब चेन्नई। चेन्नई शहर के तेयनामपेट इलाके में भीड़ ने बच्‍चा चोरी करने के संदेह में बिहार के दो मजदूरों को बुरी तरह से पीट दिया। शनिवार शाम को हुई इस घटना में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज स्‍टैनली मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। वहीं इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है।  पुलिस की मानें तो दोनों मजदूर चेन्नई मेट्रो के लिए काम करते हैं। इनका नाम बी गोपाल साहू और के विनोद बिहारी है। दोनों को स्‍टैनली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्‍टरों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि गोपाल और विनोद अपने साथी मजदूरों के साथ मेट्रो साइट से लौट रहे थे। स्‍थानीय लोगों को संदेह था कि ये लोग एक बच्‍चे का अपहरण करना चाहते हैं। इसी शक के आधार पर भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। बताते चलें कि तमिलनाडु में 14 अप्रैल से 10 मई के बीच पांच लोग भीड़ के शिकार हो चुके हैं।





Related News

  • मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
  • ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का सामाजिक आंदोलन और उसका प्रभाव
  • ओह ! दलाई लामा ने ये क्या किया
  • भारत में होने लगा साइबरस्टॉकिंग से बच्चों का यौन शोषण
  • अफ्रीका से इस दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन कराने बिहार पहुंचा विदेशी मरीज, 75 प्रतिशत तक खर्च बचा
  • मोबाइल पर अवांछित कॉल और मैसेज से हो रही ठगी : संजय स्वदेश
  • Vuln!! Path it now!!
  • सीबीआई से ज्यादा चर्चा ईडी की क्यों ?
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com