कर्नाटक का असर बिहार की राजनीति पर, कर्नाटक की तर्ज पर बिहार में आरजेडी, गोवा में कांग्रेस सरकार बनाने का पेश करेगी दावा

File photo

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क, पटना. कर्नाटक की ताजा राजनीतिक घटनाक्रम का असर बिहार और गोवा की राजनीति पर भी पडेगा, जिस तरह कर्नाटक में सबसे बडे दल के रूप में उभरने पर राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया, उसी तर्ज पर बिहार में राजद और गोवा में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। ज्ञात हो कि दोनों राज्यों में यह दोनों दल चुनाव बाद सबसे बडे दल के रूप में उभरे हैं। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने सर्वाधिक 80 सीटें जीतकर सबसे बड़ी दल के रुप में उभरी थी। वहीं गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 सीटों पर जीत हासिल की थी।

गुरुवार की शात 4 बजे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसको लेकर यह ट्वीट भी किया है
Tejashwi Yadav

@yadavtejashwi
I will meet Honourable Governor of Bihar along with MLAs as we are single largest party of Bihar.
4:00 PM – May 17, 2018

येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ आरजेडी देगी धरना
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कनार्टक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के गठन को लोकतंत्र की हत्या और संविधान का उल्लंघन करार देते हुए शुक्रवार को पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। राजद के उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी कनार्टक में भाजपा सरकार के गठन के खिलाफ राजधानी के गर्दनीबाग में धरना देगी। उन्होंने कहा कि धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा पार्टी के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
आरजेडी नेता ने कनार्टक में भाजपा सरकार के गठन में राज्यपाल की भूमिका पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में एसआर बोम्मई मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिये निर्णय को भी नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं होने के हालत में सबसे बड़े दल को आमंत्रित करने की बजाए चुनाव बाद हुए गठबंधन को तरजीह दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए पंद्रह दिन का समय देकर विधायकों की खरीद-फरोख्त के दरवाजे खोल दिये हैं।






Related News

  • मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
  • ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का सामाजिक आंदोलन और उसका प्रभाव
  • ओह ! दलाई लामा ने ये क्या किया
  • भारत में होने लगा साइबरस्टॉकिंग से बच्चों का यौन शोषण
  • अफ्रीका से इस दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन कराने बिहार पहुंचा विदेशी मरीज, 75 प्रतिशत तक खर्च बचा
  • मोबाइल पर अवांछित कॉल और मैसेज से हो रही ठगी : संजय स्वदेश
  • Vuln!! Path it now!!
  • सीबीआई से ज्यादा चर्चा ईडी की क्यों ?
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com