ब्वॉयफ्रेंड का विरोध करने पर करा दी बहन की हत्या

मसौढ़ी पटना. बड़ी बहन का ब्वॉयफ्रेंड और लफंगों से मिलने का विरोध करना छोटी बहन को महंगा पड़ गया। गुस्सायी बड़ी बहन ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। घटना मंगलवार की शाम मसौढ़ी थाने के मलिकाना मोहल्ले में हुई। थानेदार शंभू यादव को तफ्तीश के दौरान मृतका की बड़ी बहन पर शक हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो कुछ ही मिनटों में सच्चाई कबूल कर ली। थानेदार के मुताबिक- बड़ी बहन को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। किशोरी को गोली मारने वालों में सूरज, सुनील, राजा व मुमताज अंसारी शामिल थे। घटनास्थल से खोखा, मोबाइल और शादी का कार्ड पुलिस को मिला है। पुलिस ने सभी के घरों पर छापा मारा, लेकिन आरोपित फरार हैं। मृतका धनरुआ थाना इलाके की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपित लड़की शादीशुदा है और उसका पति कोलकाता में रहता है।
डॉक्टर से दिखवाने का बहाना और कत्ल छोटी बहन के हाथ में दाना हो गया था। बड़ी बहन उसे डॉक्टर से दिखवाने का बहाना बनाकर अपने साथ मसौढ़ी ले गयी। हत्या के मास्टरमाइंड ने छोटी बहन को बाजार में ही छोड़ दिया। इसके बाद बड़ी बहन किशोरी को लेकर मुन्ना मियां के मकान के पास चली गयी। बकौल मसौढ़ी थानेदार मुन्ना मियां के यहां बड़ी बहन के दोस्त किराए पर रहते थे। वहां ले जाने के बाद उसने किशोरी को नीचे ही रहने को कहा। काफी देर होने के बावजूद जब बड़ी बहन नीचे नहीं उतरी तो किशोरी तीसरे तल्ले पर पहुंच गयी। इसी बीच उसके दोस्तों ने कमरे में बंद कर किशोरी के सीने में एक गोली मार दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थन पर लोग जुटे तो दिखावे के लिए बड़ी बहन छोटी के शव के पास रोने लगी। ’ पुलिस की पूछताछ में बड़ी बहन ने कबूला जुर्म उसके दोस्तों की तलाश में छापेमारी जारी’ घटनास्थल से एक खोखा, मोबाइल और शादी का कार्ड पुलिस को मिला है.

फ़ाइल फ़ोटो

दानापुर थाना क्षेत्र के पाचुचक न्यू गोसाई टोला से लापता मुन्ना (28 वर्ष) का शव तीन दिन बाद अंटा घाट के पास गंगा नदी में मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही पत्नी शिंकू देवी चित्कार मारकर रोने लगी। मुन्ना के तीन बच्चे कोमल, ऋर्षि व शिवानी घर पर आ रहे लोगों को चुपचाप देख रही थी। मृतक के भाई जगमोहन ने बताया कि मुन्ना रंजन पथ स्थित ग्रिल दुकान में काम करता था। 18 नवंबर की सुबह वह रोज की तरह दुकान जाने को घर से बाइक लेकर निकला। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। अंतत: उसके भाई ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। बताया जाता है कि मुन्ना की बाइक ग्रिल दुकान पर ही है। साभार : हिंदुस्तान






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com