भोजपुरी ​फिल्म में काम दिलाने के नाम पर हिरोइन की इज्जत लुटने के मामले में अभिनेता मनोज पांडे अंदर

पटना.भोजपुरी ​​के स्टार से रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने भोजपुरी एक्टर मनोज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज पांडेय पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर और शादी के नाम पर एक सिंगर ने रेप का आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले पीड़िता ने मुंबई के चारकोप थाना पर रेप का केस दर्ज कराया था। भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय के साथ 2012 से लिव इन में रह रही भोजपुरी एक्ट्रेस ने जब मनोज पर शादी करने का प्रेशर बढ़ाया तो उसने दगा दे दिया। जिस प्रेमी के साथ पीड़िता पांच साल रही और अबॉर्शन तक करा दिया उसने फोन कर कहा कि मैंने वर्षा नाम की लड़की से शादी कर ली है। इतना ही नहीं मनोज ने जिस लड़की को अपनी पत्नी बताया उससे पीड़िता की बात भी कराई। फोन पर लड़की ने पीड़िता से कहा कि मनोज से दूर रहने में ही तुम्हारी भलाई है। तुम मेरे पति के साथ क्यों रह रही हो? मैं एक भाजपा नेता की बेटी हूं। तुमको बर्बाद कर दूंगी। जान से मारवा दूंगी। प्यार में धोखा खाने के बाद पीड़िता ने मनोज के खिलाफ 15 सितंबर को मुंबई के चारकोप थाना में केस दर्ज करा दिया। सब इंस्पेक्टर वर्षा जाधव के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 395/17, 376, 317, 406, 506(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार है और उसका फोन भी बंद है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मनोज के परिवार का दबदबा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मनोज के परिवार का दबदबा है। मनोज के भाई फेमस डायरेक्टर हैं। मनोज के भतीजा भी भोजपुरी फिल्मों का हीरो है। दो तीन फिल्मे कर चुका हैं। मनोज ने भोजपुरी की लहरिया लूट ए राजा जी, कईसन पियवा के चरितर बा, बलिया के दबंगई,सौगंध गंगा मईया के,लाल चुनरिया वालीसमेत कई फिल्में की है। एक्टर मनोज यूपी के रहने वाले हैं। वही पीड़िता भी यूपी की रहने वाली हैं। पीड़िता भोजपुरी की सिंगर हैं और वह कई एलबमों में काम कर चुकी है।






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com