Tuesday, September 4th, 2018

 

बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे गुरु, देश के कोने-कोने में छात्राओं को मिल रही प्रतिष्ठा

वरुणेंद्र कुमार; हिसुआ, नवादा; जमाने के साथ होड़ लेतीं बिहार के नवादा जिले की बेटियों के पीछे खड़े एक गुरु की मेहनत और मार्गदर्शन ने सुदूर कस्बाई इलाकों में शिक्षा की मशाल जला दी है। वे बेटियों के नयनों में सपने सजा रहे हैं, उसे राह दिखा रहे हैं। यही कारण है कि यहां की छात्राएं देश के कोने-कोने में प्रतिष्ठित जगहों पर कार्यरत हैं। यह स्कूल है प्रोजेक्ट फूलचंद साह मुनक्का इंटर विद्यालय हिसुआ और इसका श्रेय यहां के  प्रभारी प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिन्हा को जाता है। अभी दोRead More


लालू की नींद न हो खराब, इसलिए कुत्तों को भगाने के लिए गार्ड की ड्यूटी

रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पेइंग वार्ड का फैसला अब जेल प्रशासन लेगा। रिम्स प्रबंधन ने लालू की इस मांग को जेल प्रशासन को भेज दिया है और उनके दिशानिर्देश का इंतजार कर रहा है। अगर जेल प्रशासन इसकी अनुमति दे देता है, तो लालू को पेइंग वार्ड में एक कमरा मिल जाएगा। वर्तमान में एक हजार रुपये प्रतिदिन पेइंग वार्ड का शुल्क है। वार्ड का कमरा पूरी तरह से वातानुकूलित है। पेइंग वार्ड में इलाज करने के लिए वार्ड के ही चिकित्सक को जाना पड़ताRead More


सीवान : मुंह मेंं बम रख आत्महत्या

सीवान। मामला जरा हटकर है। इसकी जानकारी से आप सिहर जाएंगे। एक युवक ने मुंह में बम रखकर उसे ब्‍लास्‍ट कर दिया। घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत स्थित आलमपुर बघई टोला गांव में मंगलवार की दोपहर बाद हुई। जानकारी के अनुसार आलमपुर बघई टोला गांव निवासी हाजी अली का पुत्र अख्तर अली पटाखे बनाने का काम करता था। वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी से परेशान होने के कारण उसने मंगलवार को मुंह में विस्फोटक रखकर आग लगा ली। बताया जाता है किRead More


बिहारी होने पर फिर शरमाइए! अब अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर नग्न घुमाया

अररिया. बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार कब रुकेंगे, इस सवाल से बिहार की सरकार भी परेशान है। अभी कुछ दिन पहले ही भोजपुर जिले के बिहिया से एक शर्मनाक मामला सामने आया था, अब अररिया से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां एक लड़की को ना सिर्फ बेइज्जत किया गया, बल्कि हैवानियत की हद पार करने वाली तस्वीर सामने आई है। मामला उजागर होने के बाद इलाके के पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कह रही है।Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com