केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को “संत कबीर सम्मान”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को “संत कबीर सम्मान” 

गडकरी के जन्मदिन पर उन्हें कबीर मंदिर आश्रम ने किया सम्मानित

राहुल भगत, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के जन्मदिन पर कबीर मंदिर आश्रम, सेमिनरी हिल्स,नागपुर तथा पारख समाज कल्याण संस्था, नागपुर की ओर से “संत कबीर सम्मान” 2021-2022 से विभूषित किया गया। उन्हे 27 मई 2022 को रात 10 बजे स्मृति चिन्ह, विशाल तैलचित्र वा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पारख संस्था व कबीर मंदिर आश्रम,सेमिनरी हिल्स,नागपुर के सचिव डॉ.प्रो.नंदकिशोर भगत, सक्रिय सदस्य श्री दयानंद भगत,सक्रिय सदस्य श्री देवेंद्र जायसवाल, सक्रिय सदस्य समाज सेवी श्री स्वरंजीत सिंह सपड़ा, सक्रिय सदस्य श्री राजू बैरागी ने प्रदान किया। इस अवसर पर श्री गडकरी ने कबीर मंदिर आश्रम, पारख संस्था का आभार माना और उसके कार्यों की सरहाना की।






Related News

  • मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
  • ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का सामाजिक आंदोलन और उसका प्रभाव
  • ओह ! दलाई लामा ने ये क्या किया
  • भारत में होने लगा साइबरस्टॉकिंग से बच्चों का यौन शोषण
  • अफ्रीका से इस दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन कराने बिहार पहुंचा विदेशी मरीज, 75 प्रतिशत तक खर्च बचा
  • मोबाइल पर अवांछित कॉल और मैसेज से हो रही ठगी : संजय स्वदेश
  • Vuln!! Path it now!!
  • सीबीआई से ज्यादा चर्चा ईडी की क्यों ?
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com