कुशीनगर में मनी हथुआ नरेश के शादी की सालगिरह

कुशीनगर में मनी हथुआ नरेश के शादी की सालगिरह
बिहार कथा, गोपालगंज।
सीमावर्ती गोपालगंज जिले के हथुआ स्टेट के महाराजा मृगेंद्र प्रताप साही व महारानी पूनम साही के शादी की 43वी वर्षगांठ समारोह पूर्वक कुशीनगर में मनाई गयी। इस क्रम में द रॉयल रेजिडेंसी होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां केक काटा गया व सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर महाराजा व महारानी को शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। महाराजा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। मौके पर तमकुही के राजा साहेब राजेश्वर प्रताप शाही उर्फ गुल्लू बाबू, गोपालगंज के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह, पटना के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ.आरबी शर्मा,डॉ. संजय शाही, इंपीरियल ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक संजय कुंवर, हथुआ राज के मैनेजर श्याम देव सिंह, पत्रकार सुनील मिश्र, अशोक मिश्र, अंबिकेश त्रिपाठी,अतुल राय आदि शामिल हुए।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed