लॉकडाउन में गोपालंज जिले में इस तरह से हैं गांव बाजार का नजारा

घर गुलजार, सूना पड़ा गांव, बाजार
-लॉकडाउन के कारण घरों से निकलने से परहेज कर रहे लोग
-गांवों में भी अब लोग एक दूसरे के बीच रख रहे पर्याप्त दूरी
गोपालगंज : लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में हैं। इस कारण घर गुलजार है। लेकिन गांव से लेकर बाजार व शहर तक एकदम सुनसान पड़ गए हैं। हमेशा चहल-पहल रहने वाले बाजारों में इस समय हर तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। जगह-जगह पुलिस कर्मी मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अगर कुछ लोग घर से बाहर निकल भी रहे हैं तो सिर्फ दो वक्त की खाने-पीने के सामान के लिए।
लॉकडाउन में लोग घरों में रहने को विवश हो गए हैं। इस बीच सुबह छह बजे से लेकर शाम के छह बजे बाजार में सब्जी, फल, दूध व किराना सहित अन्य जरूरी चीजों की दुकान खुल रही हैं। सुबह लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में आ रहे हैं। लेकिन दिन के नौ बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही बाजार में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर बाद तो सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर जा रहा है। यह स्थिति गांव से लेकर शहर तक में एक समान ही है। हां, इस बीच कुछ इलाकों में लोग लॉकडाउन के बावजूद दुकानों पर भीड़ दिख रही है। कुछ दुकानों पर आपस में पर्याप्त दूरी का उल्लंघन होता भी दिख रहा है। बावजूद इसके कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावहता का अंदाजा गांव से लेकर शहर तक के लोगों को लग गया है। यहीं कारण है कि सतर्कता हर इलाके में बढ़ी है। प्रशासनिक अधिकारी से लेकर पुलिस के जवान तक जहां लॉकडाउन व व्यवस्था को संभालने में दिन रात एक कर रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी व चिकित्सक खुद इस जंग को लड़कर लोगों को ठीक करने की व्यवस्था में जुटे हैं। बावजूद इसके कुछ लोग कुछ भी हो, नहीं सुधरेंगे के प्रण के साथ सड़क पर आ रहे हैं। लेकिन पुलिस भी उनकी धुलाई करने में पीछे नहीं है। प्रत्येक दिन दर्जनों लोग पुलिस के डंडे के शिकार हो रहे हैं। पुलिस वाले भी खामोश रास्ते पर 24 घंटे की पहरेदारी इसी लिए कर रहे हैं कि लोगों की जिदगी को हर हाल में बचाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। हर तरफ रखी जा रही कड़ी निगरानी
जिले के प्रत्येक इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए पुलिस हर इलाके में तैनात है। सीमावर्ती इलाके में बनाए गए चेक बैरियर पर भी पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। ताकि दूसरे प्रदेश से पहुंचे लोगों की तत्काल जांच कराई जा सके। इस कार्य मेंबैरियर पर दो सौ से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com