हथुआ आईसोलेशन वार्ड का लाइव : मीनिरल वॉटर, बेहतर भोजन, अब और क्या चाहिए

हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मिल रही सभी सुविधाएं
गोपालगंज : हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल का आइसोलेशन सेंटर। दिन बुधवार। अभी- अभी मास्क व किट पहने हुए एक स्वास्थ्य कर्मी खाने की खाली थाली लिए बाहर निकले हैं। वे इस सेंटर में रह रहे विदेश से लौटे एक व्यक्ति को खाना खिलाने के बाद बाहर निकले थे। हालांकि मंगलवार तक इस वार्ड में विदेश से लौटे 23 लोग रखे गए थे। इनमें से 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन लोगों को शाम को इस सलाह के साथ इन्हें घर पहुंचा दिया गया कि वे अपने घर में अलग कमरे में रहेंगे।
इस आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था के बारे में स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि यहां रखे गए लोगों को मिनिरल वाटर, अस्पताल के ही मेस में बनाया गया बेहतर खाना दिया जाता है। दिन में तीन बार चिकित्सक इनकी जांच करते हैं। प्रतिदिन तीन बार इस आइसोलेशन वार्ड को सैनिटाइज किया जाता है। अब और क्या चाहिए।
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। विदेश तथा दूसरे प्रांतों से लौटने वाले लोगों को रखने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। शुरुआत में सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। लेकिन सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ को भी आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया। इस आइसोलेशन वार्ड में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विदेश से लौटने वाले लोगों को रखा जा रहा है। बुधवार को इस आइसोलेशन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि यहां मास्क, थ्री लेयर सुरक्षा किट सहित सभी संसाधन उपलब्ध हैं। मंगलवार तक विदेश से लौटे 23 लोगों को यहां रखा गया था। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 22 लोगों को उनके घर भेज दिया गया। बुधवार को इस वार्ड में अब एक व्यक्ति ही बचे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने को इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यहां रखे गए लोग काफी परेशानी खड़ी करते थे। लेकिन अब यहां रखे गए लोगों के व्यवहार में काफी अंतर आ गया है। ये लोग अब चिकित्सकों की सलाह मानते हैं तथा जांच में सहयोग भी कर रहे हैं।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com