सीवान : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला मर्डर

सीवान. बिहार के सीवान जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के वैश्य टोली गांव की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक विवेक कुमार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मृतक महिला की पहचान अखिलेश सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। वारदात को संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक विवेक कुमार ने महिला से छेड़खानी की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तब युवक ने चाकू से महिला पर वार कर दिया। महिला को गंभीर हालत में छोड़ युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने देखा कि महिला गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी है तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक का भाई कुछ दिनों पहले चोरी के केस में जेल से छूटकर आया है।






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com