गायघाट में किसान चौपाल आयोजित

गायघाट में किसान चौपाल आयोजित

हसनपुरा/सीवान ।प्रखंड के गायघाट पंचायत के चकिया स्थित देवनंदन सिंह के दरवाजे पर गुरुवार को कृषि जागरूकता महाभियान के तहत एक दिवसीय किसान चौपाल सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवध किशोर राम ने की। किसानों को संबोधन करते हुए बीएओ श्री राम ने कहा कि किसानों के हित के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा चल रहे सभी योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए मुख्य योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मानधन योजना, मत्स्य पालन, पशु पालन, जल जीवन हरियाली योजना सहित कई योजनाएं के बारे में बताया। वही इस वर्ष प्रखंड के सभी किसानों को ऑनलाइन प्रकिया से माध्यम से बीज वितरण किया जा रहा है। सरकार किसानों को कृषि यंत्र से लेकर बीज तक अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रही है। किसान वैज्ञानिक तरीके से कम लागत से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से रबी की खेती करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी। साथ ही उन्होंने बताया कि फसल को काटने के बाद अवशेष को खेत में नहीं जलाने की सुझाव दिया। वही किसानों को श्री विधि, जीरो टिलेज मशीन से गेंहू बुआई करने की सलाह दी। बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं की खेती करने से किसानों को लागत में प्रति एकड़ दो हजार रुपये की बचत होती है। वहीं उत्पादन भी अधिक होता है। मौके पर प्रखंड उद्यान कृषि पदाधिकारी श्यामलाल कुमार, कृषि समन्यवक वेद प्रकाश, सोनू कुमार, अजित कुमार, रामजीत सिंह, संतोष सिंह, राजकिशोर ठाकुर व किसान सलाहकार रामेश्वर यादव, पुनीत कुमारी, जवाहर राम, राजेश कुमार शर्मा, सुरेश यादव, कलाम अंसारी के अलावे गौतम भगत, रामकृपाल सिंह, रामसूरत सिंह, गुप्तार सिंह, रंजीत कुमार सिंह के अलावे दर्जनों किसान उपस्थित थे।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com