भागलपुर के बाद अब गोपालगंज में लड़की पर तेजाब से हमला

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. गोपालगंज. बिहार में अपराधी बेलगाम हो गया है। भागलपुर में बीती रात घर में घुसकर बदमाशों ने लड़की को तेजाब से नहला दिया। अब गोपालगंज में राह चलती लड़की पर बाइक सवारों ने तेजाब से हमला किया। भागलपुर की पीडिता ने देर शाम दम तोड दिया. इस मामले की चहुंओर निंदा हो रही है। लेकिन इससे बदमाशों को कोई फर्क नहीं पड़ा। भागलपुर मामले के हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि इसी तरह का दूसरा मामला गोपालगंज से सामने आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के कांधगोपी मध्य विद्यालय तथा जीन बाजार के बीच सुनसान रास्ते पर स्कूटी से जा रही आशा कार्यकर्ता को हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद सड़क पर गिरी आशा कार्यकर्ता को लोगों ने उठाया और इलाज के लिए उचकागांव अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़ता संघ की जिला कोषाध्यक्ष भी है।  हथुआ थाना क्षेत्र की 32 वर्षीया विवाहिता हथुआ प्रखंड की पंचायत में आशा कार्यकर्ता है। शनिवार की सुबह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह पंचायत भवन गई थी। कार्यक्रम के बाद वह स्कूटी से टीकाकरण सह मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यादो पिपरा के लिए रवाना हुई। जैसे ही वह कांधगोपी मध्य विद्यालय से आगे बढ़ी, बाइक पर हेलमेट पहने हुए दो लोगों ने पीछे से ओवरटेक का उस पर तेजाब फेंक दिया। वह बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे उचकागांव अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण पूर्व से जेठ के साथ चल रहा जमीन का विवाद बताया गया है। पीडि़ता के बयान पर अफजाल अंसारी उर्फ डब्बू तथा साहिद राज को मामले में नामजद किया गया है।





Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com