सीवान : दरौली सरयूनदी मे एक लाख से ऊपर श्रद्धालुओ ने लगाई डूबकी

-पूजन अर्चन कर अन्न, रुपए दान भी किया
-स्नान को ले श्रद्धालु शुक्रवार को ही दरौली पहुंच गए थे श्रद्धालु

दरौली(सिवान):  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दरौली मे शनिवार को विभिन्न घाटो पर लगभग एक लाख से ऊपर श्रद्धालुओ ने डूबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओ ने पूजा-अर्चना, ब्राह्मण व गरीब लोगों के बीच दान-पूण्य किया। महिलाए कोशी भरी साथ ही स्नान करने आए श्रद्धालुओ द्वारा शंभु सिंह के गोदाम परिसर में लगे विशाल मेला में जम कर खरीददारी किया गया, युवा बच्चे व बच्चिया टावर झूला, रशियन झूला का लुत्फ उठाया वही लोगो के बीच मौत का कुआ आकर्षण का केन्द्र रहा। शनिवार को स्नान करने के लिए श्रद्धालु शुक्रवार से ही दरौली मे आना शुरू कर दिये थे। श्रद्धालु बस, जीप के अलावा निजी चारपहिया व दोपहिया गाड़ी से शुक्रवार के सुबह से लेकर देर रात्रि तक  व शनिवार को सुबह पहुँचकर दरौली के मुख्यघाट पंचमंदिर घाट पर स्नान किये। इसके अलावा शिवालय घाट पर स्नान किया गया मलपुरवा घाट खतरनाक ह़ोने के कारण श्रद्धालुओ को स्नान के लिए प्रशासन द्वारा रोक दिया गया था। इसके अलावा तटवर्ती गांव दुब्बा, नरौली, अमरपुर, केवटलियां, डुमरहर, तीयर, सिंहपुर के घाटो पर भी श्रद्धालु स्नान कर पूजा-अर्चना, दान-पूण्य किये। स्नान व मेला मे आये श्रद्धालु के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा आरक्षी निरीक्षक अरुण कुमार व थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में रातभर पुरुष व महिला पुलिस बल द्वारा गश्त किया गया, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ संजीव कुमार सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र तिवारी, बीसीओ आजाद आलम भी स्नान व मेले के विधि व्यवस्था में लगे रहे।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com