सीवान : अमर शहीद अयोध्या प्रसाद पुण्यतिथि सम्पन्न कार्यक्रम आयोजित

*कार्यक्रम की शुरुवात सुन्दर कांड के पाठ से शुरुआत हुआ।*

*कार्यक्रम की शुरुवात अमर शहीद अयोध्या प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।*

जीरादेई(सीवान):____शहीद जगदेव बालिका उच्च विद्यालय भंटापोखर के प्रांगण में शनिवार को अमर शहीद अयोध्या प्रसाद पुण्यतिथि समारोह मनाया गया।

बताया जाता है कि इस कार्यक्रम की शुरुवात सुन्दर कांड के पाठ से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

सभा की अध्यक्षता मनोरंजन कुमार ने किया। सभा का संचालन देवेन्द्र गुप्ता ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारस नाथ प्रसाद ने किया। अमर शहीद अयोध्या प्रसाद पुण्यतिथि समारोह का कार्यक्रम शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। सभा मे वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

सादर एवं विदित हो कि शहीद अयोध्या प्रसाद का जन्म जीरादेई प्रखंड के रेपुरा गाँव में दिनांक 02.02.1959 को शहीद सरयुग प्रसाद के प्रथम पुत्र के रूप में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा महेंद्र उच्च विद्यालय जीरादेई में हुई। उच्च शिक्षा डी० ए० वी० महाविद्यालय सिवान में हुई। विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान हुई।

बताया जाता है कि विद्यालय की परिकल्पना बालिकाओ के शिक्षा के प्रति सजगता शहीद अयोध्या प्रसाद का ही है।

*जेपी आंदोलन में अग्रणी छात्रनेता के रूप में मैरवा गोली कांड में पुलिस के गोली से पैर को गवानी पड़ी। इनकी जीवन की रक्षा श्री बाल्मीकी प्रसाद यादव सम्प्रति विद्यालय श्री अरुण कुमार सिन्हा एवं श्री ज्वाला प्रसाद ने की।

*भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में प्रखंड अध्यक्ष से जिला महामंत्री तक के पद का निर्वहन किये।

*गरीब बच्चीयों के शादी में प्रति वर्ष सहयोग करते थे।

*जो देश सेवा के लिए आजन्म अविवाहित रहने का व्रत लिए थे।

*उनके राजनीतिक छवि से घबरा कर आततायियो ने पुनः 4 नवम्बर 1996 को संध्या 6 बजे घात लगाकर अयोध्या प्रसाद एवं उनके पिता सरयुग प्रसाद को घर पर मौत के घाट उतार दिया।

*इनके हत्या के कारण 1996 में दीपावली में 20-20 गावो के लोग अपने घर दीपक नही जलाए।

मौके पर उपस्थित मंचासिन:-
सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिला पार्षद के अध्यक्ष संगीत देवी, महात्मा भाई, सरोज सिंह राणा, अभिमन्यु सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, सुधांशु शेखर, हेमन्त सिंह, भगवान साह, आशीष अग्रवाल, अवधकिशोर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मैनेजर यादव, सुरेश यादव, कमलेश्वर प्रताप, ओमप्रकाश गुप्ता आदि विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com