बसंतपुर में स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या जस की तस

वरीय अधिकारियों का निर्देश भी रहा बेअसर
सोमवार को भी जाम में हांफते रहे वाहन चालक
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क सिवान/ बसंतपुर।
मुख्यालय में स्टेट हाईवे-73 पर अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू करने के वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद भी समस्या जस की तस है। ऐसा स्थानीय अधिकारियों के उदासीनता से है। गुरुवार को महाराजगंज एसडीओ अखिलेश कुमार सिंह व एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ अतिक्रमण के मुद्दे पर बैठक की थी। शनिवार के बाद हर हाल में सड़क किनारे ठेला व अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से अतिक्रमण की समस्या जस की तस है। सोमवार को भी मुख्यालय में सड़क पर जाम से वाहन चालक परेशान रहे। सड़क पर छोटे-बड़े वाहन रेंगते नजर आए। मुख्यालय से होकर गुजरने वाली स्टेट हाईवे-73 जिले को राज्य मुख्यालय से जोड़ती है। समय व दूरी की बचत के अलावा अच्छी सड़क होने से अधिकांश लोग इसी मार्ग से यात्रा पसंद करते है। चिकनी सड़क पर यात्रा करने की उनकी इच्छा उस समय धूमिल हो जाती है जब उन्हें कई जगहों पर जाम से रूबरू होना पड़ता है। मुख्यालय के अलावा जीबी नगर के तरवारा बाजार पर भी यही समस्या है। वहां भी सड़क पर अतिक्रमण के कारण अमूमन रोजाना ही जाम लगता है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com