नई दिल्ली दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का आयोजन जनवरी में

नई दिल्ली। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) ने घोषणा की है कि हर वर्ष आयोजित होने वाले ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (एनडीडब्ल्यूबीएफ) का आयोजन नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में अगले वर्ष सात जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाएगा। पुस्तक मेले में 50 से अधिक विदेशी समेत 1500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। एनबीटी के घोषणा में कहा गया, किताबों के 2500 से अधिक स्टॉल लगाये जाएंगे जहां विविध विषयों पर सभी उम्र के लोगों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, और अन्य भारतीय भाषाओं में किताबें उपलब्ध होेगी। इस पुस्तक मेले में संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्ध भारतीय विरासत का प्रचार भी किया जाएगा। एनबीटी ने कहा, भारत की लोक परंपरा और शास्त्रीय विरासत के प्रदर्शन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
Related News

सहकारी समितियां भी बदल सकती हैं वोट का समीकरण
संपन्नता की राह सहकारिता ——————– सहकारी समितियां भी बदल सकती हैं वोट का समीकरण अरविंदRead More

भाई-बहिन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का इतिहास
भाई-बहिन के स्नेह का प्रतीक है रक्षाबंधन का पर्व रमेश सर्राफ धमोरा रक्षाबन्धन का पर्व भाई-बहिनRead More
Comments are Closed