दोस्तों के साथ बीवी और साली से गैंगरेप कर मार डाला, बोरे में बांध जमीन में गाड़ा

दर्दनाक : छह सितंबर से लापता दो सगी बहनों सड़ी-गली लाश मिलने ही अपराध की परत दर परत खुली 
शंभूगंज (बांका)। अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर पति ने पत्नी और साली के साथ गैंगरेप किया फिर दे दी खौफनाक मौत। रिश्ते को शर्मसार करने वाला वाकया है बांका के शंभूगंज का। बीते 6 सितंबर लापता दो सगी बहनों के कंकाल मिलते ही मामले का परत-दर-परत खुलासा होता चला गया गया। थाना क्षेत्र के खोजरी गांव के समीप मुल्क डांड़ नदी से शंभूगंज पुलिस ने गुरुवार को दो कंकाल बरामद किया। एक साथ दो कंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिसिया कार्रवाई देखने के लिए ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। जांच के बाद पता चला कि ये कंकाल लापता सगी बहनें चंदा देवी उर्फ विनीता और उसकी बहन बबिता (14) है। धरहरा (मुंगेर) के गोविंदपुर गांव की रहने वाली दोनों बहनें बीते 6 सितबंर से लापता थी। पुलिस जांच में सामने आया कि साली और पत्नी के साथ युवक अपने घर के लिए निकला था। इसी दौरान वो लापता हो गई थी। इस संबंध में मृत बहनों की मां बेबी देवी ने अपने दामाद सहित अन्य लोगों पर दोनों बेटियों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए धरहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने लापता युवती के पति गौरव यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस बीच पुलिस आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर पाती, उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने उसे रिमांड लेकर पूछताछ की। पहले तो इंकार करता रहा। लेकिन पुलिस की सख्ती से वह टूट गया और परत दर परत घटना की कहानी बयां कर दी।
बोरे में बंद कर जमीन में गाड़ दिया शव
जानकारी के अनुसार चंदा की शादी अकबरनगर (भागलपुर) के श्रीरामपुर गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र गौरव कुमार यादव के साथ बीते 16 जुलाई को शादी हुई थी। 6 सितंबर को गौरव अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल गोविंदपुर गांव से पत्नी के साथ साली को भी अपने घर श्रीरामपुर के लिए निकला था। लेकिन घर जाने के बजाय रास्ते में किसी स्थान पर साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों बहनों की हत्या कर शव को छिपाने के लिए शंभूगंज थाना क्षेत्र के खोजरी गांव के सटे मुल्क डॉढ़ नदी में बोरा में बंद कर गाड़ दिया था।
कंकाल बरामद, छानबीन बरामद
धरहरा पुलिस ने शंभूगंज पुलिस की सहयोग से दोनों सगी बहनों का कंकाल बरामद कर लिया। बरामद कंकाल को धरहरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। इधर, घरहरा थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस कस्टडी में पूछताछ में आरोपी गौरव ने गैंगरेप और हत्या की बात स्वीकार कर ली है। लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

with thanks from livehindustan.com






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com