July, 2016

 

गोपालगंज में बाढ़ का हाल : नेता हवा में हाल जान रहे, प्रशासन सूखी सड़क पर घूम कर चला जाता है

नेता और प्रशासन को रहता है बाढ़ का इंतजार, मोटी रकम देकर करवाते हैं गोपालगंज में पोस्टिंग  नीतिश कुमार पांडे, गोपालगंज। इन दिनों करीब आधा बिहार बाढ़ से त्रस्त है। यह प्रकृतिक कोप है। लेकिन इसका का दूसरा पहलू भी है। यहाँ के नेताओं को हर साल बाढ़ कर इंतजार रहा है। राहत राशि में मोटी कमाई के लिए प्रशासन को भी अच्छा मौका मिलता है। सूत्र बताते हैं कि बाढ़ क्षेत्र में कमाई के लिए कई अधिकारी अपनी पोस्टिंग के लिए मोटी रकम देने को भी तैयार रहते हैं।Read More


बाढ़ में भूख से बिलबिलाते लोग खा रहे हैं चूहे

चालीस रुपए प्रति किलो बिक रहा है चूहा बिहार कथा न्यूज नेटवर्क सहरसा। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का पानी बिहार के सहरसा जिले में भी घुस गया है। जिले के कई गांव ऐसे हैं जो चारों तरफ से कोसी के पानी से घिर गए हैं। इन गांव में रहने वाले लोगों के लिए खाने का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन की राहत टीम यहां नहीं पहुंचने से हालत बद से बदतर हो गए हैं। सहरासा जिले के सलखुआ प्रखंड के बनाही गांव केRead More


सऊदी के जेद्दा में भूख से तड़प रहे हैं बिहार के बेरोजगार!

जेद्दा में भूख से तड़प रहे हैं 800 बेरोजगार भारतीय, मदद के लिए आगे आर्इं सुषमा बिहार कथा न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली। नौकरी गंवाने के बाद करीब 800 भारतीय कामगार सउच्च्दी अरब के जेद्दा शहर में पिछले तीन दिनों से कथित तौर पर भूख से तड़प रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सउच्च्दी अरब रवाना होने वाले हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को निर्देश दिया गया है कि वह उनके लिये भोजन की व्यवस्था करेRead More


नशे की खेती पर वोट की राजनीति!

संजीव कुमार सिंह,समस्तीपुर देश को प्रथम राष्ट्रपति देने वाला बिहार बदल चुका है। यहां के नेतागण भी बदल चुके है।अब यहां नशापान की खेती पर वोट की राजनीति चल रही है। एक समाज के वोट के खातिर नशा पान करने को लेकर राजनेता सीना तानकर कहने से बाज नहीं आ रहे है कि बिहार में ताड़ी फ्री रहेगा। वर्ष 2005 में बिहार में बीजेपी एवं जेडीयू गठबंधन की सरकार बनी। सरकार ने कामकाज को पटरी पर लाने के लिए राजस्व उगाही का एक तरीका खोजा। झारखंड के बिहार से अलगRead More


बाढ़ से बौराई बूढीडांगी नदी को पार करते डूबी दो बहनें

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत जामिनिगुडी गांव में आज बूढीडांगी नदी को पार करने के क्रम में दो सगी बहनों डूबने की मौत हो गयी। किशनगंज अनुमंडल अधिकारी मो. शफीक ने बताया कि कनकपुर पंचायत के जामिनीगुडी गांव में हुए इस हादसे में डूबी दोनों बहनों के शवों को एनडीआरएफ की टीम की सहायता से उक्त नदी से निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में मो. सुलेमान उर्फ बिजू की दो पुत्रियां राफिया (10) और शरमीन खातून (12) शामिल हैं।Read More


बीवी को प्रखंड प्रमुख, भाभी को मुखिया बनाने वाला अंतरर्राज्यीय कुख्यात त्रिभुवन तिवारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजेश कुमार राजू, सीवान (बिहार कथा)।  बिहार व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले का कुख्यात अपराधी त्रिभुवन तिवारी को सीवान पुलिस की रकळ ने गुठनी थाना क्षेत्र के खरखरिया गांव से शुक्रवार की देर रात्रि एके 47 के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक अन्य सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से आॅटोमैटिक पिस्टल की बरामदगी हुई है। पुलिस ने एके 47 की 13 व पिस्टल की 7 गोलियां भी बरामद की। इनामी अपराधी त्रिभुवन तिवारी सीवान के जीरादेई के गांधु छापर गांव का रहनेRead More


लड़की उठा कर गोपालगंज में रखा, घरवालों ने सीवान लाकर पीटा!

परवेज अख्तर बिहार कथा न्यूज नेटवर्क .तरवारा(सीवान)। जी बी नगर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के सूचना पर शुक्रवार को देर रात्र एक प्रेमी संग प्रेमिका को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार प्रेमिका ने बताया की गत बुधबार को तरवारा बाजार से बाजार कर अपनी माँ के साथ घर लौट रही थी की तभी रास्ते से बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी जबार अंसारी के पुत्र समीर आलम ने उसे जबरन टेम्पु में बैठा लिया। उसे गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुजामटियारी गांव अपने खालू अजमुल्लाहRead More


तीन लाख में बेच दिया चार महीने का बेटा

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में एक महिला और दो अन्य को उसके चार माह के बेटे को तीन लाख रुपये में कथित तौर पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शहर पुलिस थाना के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि भारतीगंज इलाके की निवासी सुनीता देवी ने कल अपने चार माह के पुत्र को गाजियाबाद निवासी प्रिया पांडे को तीन लाख रुपये में बेच दिया। बाद में उसका मन बदल गया और उसने प्रिया से अपना बेटा वापस मांगा। प्रिया ने पुलिस मेंRead More


कम पड़ी सरकार की तैयारी, बिहार में बाढ़ से अबतक 26 की मौत,22 लाख लोग प्रभावित,बाढ़ में सेल्फी और दौरे का ट्रेंड

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क गोपालगंज/पटना। बिहार में बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने आज बताया कि अकेले किशनगंज में बाढ़ की वजह से आठ लोगोंं की मौत हो गई जबकि पूर्णिया में सात अन्य कालकवलित हो गए। कटिहार और मधेपुरा जिले में दो दो व्यक्तियों की जान चली गयी। अररिया एवं सहरसा में एक एक व्यक्ति बाढ़ में अपनी जान गंवायी।Read More


सिवान : जिस स्कूल ने दिए बिहार को सबसे पावरफुल आईएएस, वहीं छेड़ी जा रही लड़कियां

राजेश कुमार राजू  सिवान। बिहार में शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। बावजूद इसके आज तक बिहार में शिक्षा की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। ताजा मामला है बिहार के गृह सचिव आमिर शुभानि के गृह प्रखंड के उस स्कूल का है, जहां कभी खुद गृह सचिव ने अपनी शिक्षा ग्रहण किए थे। आज वो स्कूल बदहाल स्थिति में है। यहां बच्चे खौफ में पढ़ाई करने को मजबूर है। क्षेत्र के सबसे पुराने जीएम हाईस्कूल की हालत यह है किRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com