अब मुजफ्फरपुर में ओवरटेक करने पर इंजीनियर को मारी गोली

engineer-shot~during overtek in biharमुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में कांटी ओवरब्रिज पर रविवार की रात दो बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोलियम कंपनी के सर्विस इंजीनियर पंकज कुमार सिंह को ओवरटेक करने पर गोली मार दी। इस बाबत पंकज कुमार सिंह ने कांटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पंकज के दाहिने जांघ में गोली लगी है।
बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती है। पंकज सदर थाने के श्रीराम कॉलोनी के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बयान दिया है कि पूर्वी चंपारण के मेहसी से एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पीछे थे। दोनों को देखकर पंकज अपनी बाइक तेजी से चलाने लगे। दोनों युवक ने उनका पीछा भी किया। कभी पंकज आगे हो जाता तो कभी उक्त दोनों युवक। इस तरह 45 मिनट तक एनएच-28 फोर लेन पर दोनों में रेस की स्थिति रही।
कांटी आवेरब्रिज पर एक ट्रक से पंकज ने साइड लिया। इसी क्रम में पीछे से तेजी से चल रहे दोनों बाइक सवार युवक ने भी ओवरटेक किया। ट्रक से साइड लेने के कारण पंकज ने पीछे की बाइक को पास नहीं दिया। इस पर पीछे से चल रहे दोनों युवक में एक ने पिस्टल फायर कर दिया। पंकज के दाहिने जांघ में गोली लगी। पंकज की सूचना पर रात में ही परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की दोपहर में आॅपरेशन किया गया। एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि ओवरटेक के कारण बाइक सवार ने गोली मारी है। घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गोली मारने वाले युवक को घायल ने नहीं पहचाना और नहीं उसकी बाइक के नंबर देख सके।






Related News

  • 20 रुपये में अनमोल जिंदगी का सौदा !
  • जंगल व पहाड़ के ठिकाने से बिहार की राजनीति व हथियार के काले धंधे में पांव पसारने की कोशिश
  • बिहार में पोर्न इंडस्ट्री ने पसारे पांव!
  • Vuln!! Path it now!!
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का गोपालगंज कनेक्शन ?
  • रिश्तों के खून से लिखी जा रही बर्बादी की कहानी
  • काजू फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नकली शराब का धंधा
  • बिहार में बेटा और पत्नी के साथ मिल कर छापता था नकली नोट
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com