लालू के विश्वास पात्र आईएएस उनके बेटें के विभाग में भेजे गए
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के दो विश्वास पात्र भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने उनके दोनों पुत्रों के विभाग में कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कल रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे 1982 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार को राजद सुप्रीमो के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के पथ निर्माण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, जो लालू के रेल मंत्रित्व काल के दौरान उनके साथ थे। मुख्य सचिव स्तर के वेतनमान में उत्क्रमित किए गए सुधीर पथ निर्माण विभाग में अरुण कुमार सिंह का स्थान लेंगे।
वहीं 1987 बैच के आईएएस अधिकारी आर के महाजन को लालू के बडे पुत्र तेज प्रताप यादव के स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, जो वर्तमान में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव थे। महाजन संप्रग एक सरकार के कार्यकाल में रेल भवन में जनशिकायत कोषांग के कार्यकारी निदेशक थे। अधिसूचना के मुताबिक कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश को अपने कार्यों के अलावा निगरानी के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
धर्मेन्द्र सिंह गंगवार को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। पथ निर्माण के प्रधान रहे अरुण कुमार को जल संसाधन का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अपने कार्यों के साथ ही संसदीय कार्य का काम भी देखेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पर तैनात 1989 बैच के आइएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधानसचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे अपने कार्याें के अतिरिक्त अगले आदेश तक राज्यपाल के प्रधानसचिव के प्रभार में रहेंगे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे 1990 बैच के आईएएस अधिकारी के के पाठक को निबंधन एवं उत्पाद मद्य निषेध तथा दीपक कुमार सिंह को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है, जो जल संसाधन विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। निबंधन एवं उत्पाद एवं मद्य निषेध में सचिव के पद पर तैनात राहुल सिंह का तबादला व्यय वित्त के सचिव के पद पर किया गया है।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed