सवारी जीप तालाब में पलटी, पांच बच्चों की मौत
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना अन्तर्गत प्रमेश्वरनाथ मंदिर के समीप एक बोलेरो जीप के असंतुलित होकर एक तालब में गिर जाने से आज पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गयी। डुमरावं अनुमंडल पुलिस अधिकारी आर के गुप्ता ने बताया कि मरने वालों में तीन किशोर और दो किशोरी शामिल हैं। सभी बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बोलेरो जीप पर कुल 11 लोग सवार थे। जीप पर सवार बाकी अन्य छह यात्री जीप से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। जीप पर सवार सभी लोग भोजपुर जिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत आरा गांव के निवासी थे।
इस हादसे में भोजपुर जिला के महुली गांव के चुन्नू यादव और उनके भाई बुचुन यादव का परिवार उजड़ गया। दोनों भाई ब्रह्मेश्व धाम पूजा करने गए थे। उन्होंने मंदिर के पास स्थित शिवसागर तालाब के किनारे गाड़ी पार्क की और बच्चों को अंदर ही छोड़कर पूजा करने चले गए। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, गाड़ी में बैठे बच्चों ने गलती से गाड़ी का गियर छुड़ाकर उसे न्यूट्रल कर दिया। बच्चों ने हैंडब्रेक भी हटा दिया। हैंडब्रेक हटते ही गाड़ी तालाब में लुढ़कने लगी। गाड़ी लुढ़कते ही बच्चे चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही गाड़ी तालाब में जा गिरी।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed