पटना-हाजीपुर पैसेंजर ट्रेन जल्द, काम अंतिम चरण में,ट्रायल आठ को,
आलोक कुमार, पटना. रेलवे पटना व सारण इलाके के लोगों को नई सौगात देने की तैयारी में है। योजना है-दीघा-पहलेजा ब्रिज के साथ पटना-सोनपुर व छपरा नई रेललाइन को जल्द शुरू करने की। इस नए रेल रूट पर आठ अगस्त को इंजन का ट्रायल करने की तैयारी है। पाटलिपुत्र जंक्शन से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल इंजन पाटलिपुत्र से सोनपुर तक जाएगा। अभी दीघा तरफ से ब्रिज और उस तरफ पहलेजा साइड में भी रेलवे ट्रैक लिकिंग के साथ फिनिशिंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
दीघा साइड और ब्रिज पर ट्रैक लिकिंग का काम पूरा हो चुका है। जबकि पहलेजा साइड में सड़क की लैडिंग के लिए बन रहे पिलर के कारण करीब दो सौ मीटर ट्रैक लिकिंग का काम बाकी है। रविवार को पाटलिपुत्र जंक्शन पर इस कार्यक्रम को लेकर सरगर्मी बढ़ी दिखी।
जंक्शन के पश्चिम साइड की गिरी दीवार को फिर से बनाने का काम चल रहा था। साफ-सफाई का काम भी तेज दिखा। दो गाड़ियों से रेलवे के अधिकारियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन का निरीक्षण भी किया। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक के अनुसार 6 या 7 जुलाई तक ट्रैक लिकिंग व अन्य जरूरी काम हो जाएंगे। इंजन के ट्रायल के बाद पाटलिपुत्र जंक्शन से हाजीपुर के लिए जल्द ही एक पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना है। कुछ मामूली बाधाएं हैं, जो जल्द सुलझ जाएंगी।
अभी ये काम बाकी
पाटलिपुत्र जंक्शन पर पश्चिम तरफ की गिरी दीवार बनाई जा रही है
दीघा साइड में पाटलिपुत्र से दीघा ब्रिज तक व गंगा में ब्रिज पर रेल ट्रैक लिंकिंग का काम लगभग पूरा
रेलवे ट्रैक के साइड में गिट्टी डालने व फिनिशिंग का काम चल रहा है
पहले साइड में करीब दो सौ मीटर तक ट्रैक लिंकिंग का काम बाकी
पहले साइड में एप्रोच रोड स्पैन का काम चल रहा है
दीघा पुल के रोड डेक की स्लैब कास्टिंग के लिए निर्माण कार्य जारी
पहले जा स्टेशन का काम बाकी
लेकिन, जलालपुर के लोगों का विरोध जारी
ब्रिज पर इंजन चलाने की तैयारी के बीच जलालपुर के लोगों का विरोध जारी है। वे ट्रैक पर रोड नहीं तो वोट नहीं… का बैनर लगा कर कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। धरना रात-दिन जारी है। पिछले दिनों ग्रामीणों के विरोध के चलते मालगाड़ी दीघा नहीं जा सकी थी। ग्रामीणों ने मालगाड़ी गुजरने से पहले स्कॉट ट्रॉली को रोक दिया था। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक रेलवे ट्रैक किनारे की जमीन पर पक्की सड़क व भूगर्भ नाले का निर्माण नहीं होगा, कोई भी ट्रेन गुजरने नहीं देंगे। from dainikbhaskar.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed