मनोज तिवारी के कार्यक्रम में द्विअर्थी गाने, जनता ने बरसाये चप्पल-जूते
पटना। गर्दनीबाग थाने के गेट पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में बुधवार 26 अगस्त की रात नौ बजे जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने पहले मंच पर जूते-चप्पल चलाए और उसके बाद जमकर पथराव किया। गेट पब्लिक लाइब्रेरी के पास मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि जब कार्यक्रम अंतिम दौर में था, तभी एक गायक द्विअर्थी गीत गाने लगा। यह सुनकर कार्यक्रम में आए कुछ लोग भड़क गए। इसके बाद मंच पर चप्पल-जूते चलने शुरू हो गए। थोड़ी देर बाद ही जमकर रोड़ेबाजी होने लगी। कलाकार सहित अन्य लोग मंच से उतर कर छिप गए। भद्दे गाने की प्रस्तुति से गुस्साए लोगों ने इसके बाद हंगामा मचाया।
पथराव में सिपाही नथुनी ठाकुर समेत तीन पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। करीब घंटेभर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव करने वालों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। कार्यक्रम में मौजूद सांसद सह गायक मनोज तिवारी को पुलिस की जिप्सी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल से निकाला गया। वहीं अन्य कलाकारों को भी पुलिस सुरक्षा में भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि एक टीवी चैनल की ओर से गेट पब्लिक लाइब्रेरी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भोजपुरी के जाने-माने कलाकार सांसद मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव आदि का कार्यक्रम चल रहा था। प्रवेश नि:शुल्क था। स्थानीय लोग भी काफी संख्या में कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे जब खेसारी लाल यादव का गायन चल रहा था तभी भीड़ में से किसी ने एक रोड़ा फेंक दिया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। भीड़ ने मंच पर जमकर जूते-चप्पल व रोड़े चलाए। हालांकि रोड़ेबाजी में कोई कलाकार घायल नहीं हुआ।
कार्यक्रमस्थल पर पुलिसकर्मियों की कम संख्या होने के कारण हंगामा कर रहे लोग भारी पड़े। करीब घंटेभर तक उपद्रवी गेट पब्लिक लाइब्रेरी से लेकर सड़कों पर हंगामा व पथराव करते रहे। पोस्टर-बैनर को फाड़ कर फेंक दिया। बाद में जब वज्र वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिसबल पहुंची तो स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य कलाकारों को पुलिस सुरक्षा में वहां से निकाला गया।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed