Saturday, June 6th, 2015
बिहार में मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर, भाजपा कर रही बड़ी तैयारी
पटना/नई दिल्ली। बिहार के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार बिहार के लिए विशेष सहायता के लिए उठाए जा रहे कदमों की एक पुस्तिका जारी करने की तैयारी में है। दो दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों व बिहार के नेताओं के साथ हुई बैठक में इस मामले पर व्यापक चर्चा हुई थी। भाजपा की नजर राजद व जदयू के बीच चल रही गतिविधियों पर भी है। उसके रणनीतिकार लालू प्रसाद व नीतीश कुमार के बेमेल विकास विरोधी गठजोड़ व जंगलराज-2Read More
नौवीं के सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगी साइकिल
पटना. राज्य सरकार ने साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति समेत तमाम प्रोत्साहन योजनाओं में बच्चों की हाजिरी की शर्त खत्म कर दी है। अब दाखिले के आधार पर सरकारी स्कूल के बच्चों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। उपस्थिति की छूट की नई व्यवस्था का लाभ सरकारी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और स्थापना की स्वीकृति वाले स्कूलों के छात्रों को भी मिलेगा। इससे 1 करोड़ 38 लाख छात्रों को फायदा होगा। इसके लिए 11 से 18 जुलाई तक राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्कूलों में कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पोंRead More
पूजा के बाद भोज खाने से 72 बच्चे बीमार
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत गनौरी गांव में बीती रात पूजा के बाद भोज खाने से 72 बच्चे बीमार हो गये। बेनीपटटी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएमसी) के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने आज बताया कि गनौरी गांव में पूजा के बाद बीती रात्रि भोज खाने के बाद बच्चों को उल्टी एवं दस्त होने पर गांव के लोग कुछ बच्चों को पीएमसी ले आए। यहां आए बच्चों का अस्पताल में जबकि बाकियों का डाक्टरों की टीम ने उक्त गांव में इलाज किया। उन्होंने बताया किRead More
भाजपा 20 सीटों पर लड़ेगी, लोजपा को 3 व रालोसपा को एक मिलने के आसार
पटना। स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों में सीटों के तालमेल में उलझन कायम है। लोजपा का 6 और रालोसपा का 4 सीटों पर दावेदारी बरकरार है। भाजपा लोजपा को तीन और रालोसपा को एक सीट देने के मूड में दिख रही है। लोजपा का हाजीपुर, नालंदा, सुपौल, समस्तीपुर, मुंगेर व मधुबनी सीटों पर दावेदारी है। लोजपा नेता बताते हैं कि इसमें तीन सीटों पर तो उनके उम्मीदवार को पिछले चुनाव में जीत हासिल हुई थी। हालांकि, बाद में ए लोग जदयू मेंRead More
जंगली हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला
भागलपुर। भागलपुर जिले में एक जंगली हाथी ने और चार लोगों को कुचलकर मार डाला तथा तीन अन्य व्यक्ति को जख्मी कर दिया। गत चार एवं पांच जून की रात से लेकर अबतक उक्त हाथी द्वारा कुचले जाने छह लोगों की मौत हो गयी है तथा तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि सबौर थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव में बीती रात उक्त जंगली हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला तथा तीन अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। मृतकों में प्रसादी तांतीRead More
भाजपा-संघ के सीने में बैठ गया है हार का खौफ
पटना। जनता परिवार के विलय, उससे संबंधित मुद्दों तथा इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज कहा कि गठबंधन की सबसे ज्यादा चिंता और बेचैनी भाजपा, आरएसएस और भाजपा समर्थित कुछ मीडिया घरानों को है। चुनाव से पहले ही हार का खौफ इनके सीने में बैठ गया है। लालू ने आज ट्वीट कर कहा, ‘‘गठबंधन की सबसे ज्यादा चिंता व बेचैनी भाजपा, आरएसएस और भाजपा समर्थित कुछ मीडिया घरानों को है। चुनाव से पहले ही हार काRead More
बिहार में जद यू-कांग्रेस-राजद गठबंधन को तोड़ना चाहती है भाजपा : कांग्रेस
जमशेदपुर। भाजपा बिहार में जद यू,कांग्रेस,राजद गठबंधन से डरी हुई है और राज्य में राजनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए इसे तोड़ना चाहती है। यह बात आज कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कही। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा, देश में मोदी विरोधी लहर शुरू होने लगी है और इसलिए भाजपा बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों का सामना करने को लेकर डरी हुई है…अब जदयू…कांग्रेस…राजद गठबंधन को तोड़ने के लिए भाजपा हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस काम के लिए कोयला घोटाले के सिलसिले मेंRead More
जीतनराम मांझी ने भाजपा से मांगी 60 सीटें!
पटना। जेडीयू से निकाले जा चुके जीतनराम मांझी ने खुद से करीबी दिखा रही बीजेपी को भी झटका दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, मांझी ने बीजेपी से बिहार चुनाव में 60 सीटों की मांग कर दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने बीजेपी को 15 जून तक की डेडलाइन भी दी है. जानकारी के मुताबिक, जीतनराम मांझी ने बीजेपी को कहा है कि वह उनकी इस मांग को मानने को तैयार है या नहीं, इस पर 15 जून तक साफ जवाब दे. मांझी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीRead More
सहेली ने छीना ब्वॉयफ्रेंड तो सिर पर डाला तेजाब, पीठ में घोंपा चाकू
पटना। दो सहेलियां। पहली, समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी इलाके की। दूसरी, बांका के पंजवारा इलाके की। नया टोला तिराहे पर यादव भवन स्थित लक्ष्मी गर्ल्स हॉस्टल में दो महीने से साथ रहती हैं। प्रतियोगिता की तैयारी करती हैं। पटोरी निवासी लड़की का ब्वॉयफ्रेंड इन दिनों दूसरी के साथ वक्त बिताने लगा। इसी बात को लेकर सहेलियों के बीच दरार पड़ी। एक-दूसरे को समझाने से लेकर धमकाने और देख लेने तक की नौबत आ गई। बुधवार दोपहर एक ने दूसरे पर कातिलाना हमला कर दिया। पटोरी की लड़की ने कमराRead More
