बिहार कथा (ब्यूरो)

 

सिवान : यात्री को पीटने वाला टीटी अब भी फरार

जीआरपी खंगाल रही आपराधिक इतिहास सिवान – विगत पांच अप्रैल को टिकट जाँच के दौरान अवैध वसूली का विरोध करने पर यात्री को बेरहमी से पीटकर घायल करने वाला सिवान जंक्शन पर तैनात उप मुख्य सहायक टिकट निरीक्षक संजय पांडेय अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।आन्दर थानाक्षेत्र के गायघाट निवासी घायल यात्री रामबाबू पांडेय के बयान पर जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।उक्त टिकट निरीक्षक पर बिहार सम्पर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस से सिवान जंक्शन पर उतरने  बाद प्लेटफार्म  से बाहर निकलने के दौरान टिकट दिखाने के बावजूदRead More


सिवान : बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 12 को

हसनपुरा– प्रखंड मुख्यालय परिसर में आगामी 12 अप्रैल को बीडीओ की अध्यक्षता में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे  (प्लस टू) बीसीए, बीएससी ,कंप्यूटर साइंस ,लाइब्रेरी साइंस ,जर्नलिज्म, मास मीडिया, एलएलबी,आदि संस्थाओ में नामांकित अभ्यर्थियों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने को ले निम्न प्रपत्र के साथ शमिल होंगे । अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,मैट्रिक इंटर अंकपत्र ,छात्रवृत्ति निशुल्क शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र ,पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रमाण पत्र ,आवासीय प्रमाण पत्र ,अभिभावक के माता/ पिता का दो फोटो, अभ्यर्थी केRead More


दो दिन लगेगा शिविर

दरौदा – बी ई ओ अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरकार की सात निश्चय कार्यक्रम को जिला में शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी बीआरसी पर 11 व 12 अप्रैल को शिविर लगायी जाएगी. कोई प्रोफेशनल कोर्स करना वाले अपने प्रखंड के बीआरसी परिसर में लगे शिविर में कौंसिलिंग करा सकते है .उन्होंने कहा कि 15 दिनों में छात्र के खाते में राशि चली जाएगी। इसके लिए 10 अप्रैल को बीआरसी परिसर में सीआरसी एवं प्रधानाध्यापको  की बैठक होगी।


सिवान : चोरी की बाइक केे साथ एक गिरफ्तार

दरौदा– शनिवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर  दो चोरी की बाइक के  साथ एक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष  सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर बगौरा निवासी प्रेमचंद यादव के पुत्र अखिलेश कुमार यादव उर्फ तनू यादव  बताया जा रहा है. पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस पूछताछ कर रही है लेकिन पुलिस ने अभी तक बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन नहीं कर सकी है. थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द ही इस बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन कर लियाRead More


सिवान : पीएचसी पर जांच कर दिव्यांगों को दिया गया प्रमाण पत्र

आंदर–   स्वास्थ्य केंद्र आंदर परिसर में शनिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन पीएचसी के प्रभारी डॉ डी एन सिंह के अध्यक्षता में किया गया।  इस शिविर में प्रखंड के दिव्यांगों का जांच कर प्रमाण पत्र दिया गया।इसमे तीन तरह के दिव्यांगों का जांच किया गया। जिसमें डॉ आलोक कुमार ने हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 100 दिव्यांगों का जांच कर प्रमाण पत्र दिया। डॉ आर सी ठाकुर नेत् विशेषज्ञ ने 50 दिव्यांगों का जांच कर प्रमाण पत्र बनाया। डॉ प्रदीप नाक, कान, गला विशेषग ने अपने स्तर से जांच करRead More


सिवान : अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के बीच चेक वितरित

सिवान- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जटाशंकर पांडेय द्वारा अम्बेडकर भवन के परिसर में शनिवार को मैट्रिक-इंटर उतीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच चेक वितरित किया गया।इस दौरान वर्ष 2015-16 में प्रथम व द्वितीय श्रेणी में उतीर्ण लगभग 300 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत चेक प्रदान किया गया।वहीं कार्यालय सहायक शैलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम श्रेणी से उतीर्ण-रोल कोड 92001 से 92706, व द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण 92084 से 92307 तक के रोल कोड वाले छात्र-छात्राओं के बीच चेक वितरित किया गया।चेक वितरण के दौरान सैकड़ो छात्र छात्राएँ सुबह से हीRead More


सिवान : बिहार चैम्पियन बन लौटी बेटियों का हुआ स्वागत 

सिवान मैरवा .बिहार राज्य हैन्डबाल संघ द्वारा शेखपुरा जिला के बरबिघा प्रखन्ड के डिवाईन  लाईक पब्लिक स्कूल मे आयोजित चौथी बिहार राज्य एसोसीएशन कप 2016-17 मे सिवान की बेटियों ने लगातार तीसरे वर्ष विजेता खिताब जित कर इतिहास रच दिया .यह प्रतियोगिता 1अप्रिल से 3 अप्रिल 2017 तक आयोजित हुआ जिसमे बिहार की प्रमुख आठ जिलों की  महिला टीमो ने भाग लिया .सिवान ने अपने पुल की सभी मैचों को जीत कर  सेमिफाई नल मे प्रवेश किया .सेमिफाईनल मे मेजबान शेखपुरा को 12-1 से हराकर फाईनल मे प्रवेश किया .फाईनल मेRead More


सिवान : 180 बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

सीवान (नौतन)-पुलिस ने सोमवार की शाम सेमरिया गाँव के पास से एक शराब करोबारी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार कारोबारी हथुआ थानाक्षेत्र के रेपुरा निवासी प्रिंस कुमार नामक है जो उत्तर प्रदेश से बाईक पर शराब लेकर आ रहा था।उसके पास से 180 बोतल देशी शराब व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।


सिवान : नव वर्ष की शुभकामना को ले राम राज्य मोड़ परिवार ने दिप प्रज्जवलीत किये

हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2074 के आगमन तथा रामनवमी पावन अवसर पर मंगलवार की शाम सिवान नगर के राम राज्य मोड़ परिवार ने मोड़ के पास दिप प्रज्जवलीत कर नववर्ष की शुभकामना दी। जिसमे मोड़ के सभी घर के सदस्यो ने मोड़ पे कुल 501 दिप जलाये। जय श्री राम और भारत माता कि जयकारा से पुरा राम राज्य मोड़ गुंज उठा।


आंगनबाड़ियों सेविकाओं का दूसरे दिन भी रहा हड़ताल

हसनपुरा(सीवान)हसनपुरा बाल विकास कार्यालय पर दूसरे दिन भी बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है ।इसमें आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिकाओं को गोवा तेलांगना की भाँति बिहार सरकार द्वारा सात हजार रूपये सेविका एवं चार हजार पांच सौ रुपये सहायिकाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने सहित सोलह सूत्री मांगो को लेकर आगामी 27 से 31 मार्च तक प्रायोजना कार्यालय तक धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र समर्पित किया जायेगा । 3 से 7 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मांग कर समर्पित किया जायेगा । 10 अप्रैल 2017Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com