लापरवाह दारोगा दूबे जी को डीआईजी ने किया सस्पेंड
लड़की के किडनैप केस में नहीं की थी कार्रवाई
भागलपुर. बिहार में भागलपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक ने कर्तव्यहीनता के आरोप में आज जिले के परबत्ता थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे को निलंबित कर दिया । नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक मुकुल कुमार रंजन ने यहां बताया कि परबत्ता थाना क्षेत्र से दो-तीन दिन पूर्व एक लड़की अपहरण कर लिये जाने की सूचना परिजनों ने थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे को दी थी लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिजनों ने भागलपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव से शिकायत की थी। श्री रंजन ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि श्री वैभव के निर्देश पर सभी थानाध्यक्षो को पीड़ित लोगों की सूचना के मामले में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed