फसल चर गया मवेशी, तो दलित को ईट से पीट-पीट कर हत्या
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. भागलपुर. बिहार में भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह मामूली विवाद को लेकर एक दलित की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पीपरा गांव निवासी रामाशीष राम (40) का मवेशी सुबह में दूसरे की खेत में लगी फसल चर गया । इसी से नाराज कुछ लोगों ने उसकी लाठी और ईंट से मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है ।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed