देसी रायफल और बम के साथ धरे गए आइ नक्सली
मुजफ्फरपुर। सुरक्षा बलों ने बिहार के नक्सल प्रभावित मुजफ्फरपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आठ माओवादियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक :एएसपी: बृजेश राणा ने कहा कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला पुलिस कर्मियों की एक टीम ने सुहासी गांव में छिपे बहुत सारे माओवादियों की तलाश में वहां छापेमारी की। उन्होंने कहा कि हालांकि माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर 40 चक्र गोलीबारी कर भागने की कोशिश की और सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया जिसमें एक अज्ञात माओवादी घायल हो गया। एएसपी के अनुसार सुरक्षा बलों ने बाद में घायल माओवादी और सात अन्य को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो देसी रायफल और दो प्रेशर कुकर बम बरामद किए गए।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More


Comments are Closed