सीवान में श्मसान घाट के पुजारी की गोली मारकर हत्या
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
सीवान. बिहार में सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में श्मसान घाट स्थित मंदिर के पुजारी की अपराधियो ने आज तड़के गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कंधवारा मुक्तिधाम स्थित मंदिर का पुजारी कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा बाबा (45) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। अपराधियों ने पुजारी को पांच गोलियां मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। सूत्रो ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर कृष्णा बाबा की हत्या की गयी है। मृतक मूल रुप से जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिनबल रसुलपुर गांव के निवासी थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed