पिता फेमस डॉक्टर और बेट बन गया हथियारों का बड़ा सप्लायर!
संवाददाता. पटना. कहते हैं कि पूत यदि कपूत निकल जाये तो पिता की बनी बनायी इज्जत को खाक में मिला देता है। पटना पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने खुलासा किया है कि पटना के एक नामी डॉक्टर का बेटा उनके गिरोह का सरगना है। शनिवार की देर रात पटना पुलिस को यह सूचना मिली की कि कुछ अपराधी शहिद किशोर कुणाल पार्क में हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं। सूचना के बाद तुरंत हरकत में आयी पुलिस ने छापेमारी कर गोलू कुमार उर्फ जैकी और पापर्स घिवर्स को एक देशी कट्टा, एक खोखा, दो चेहरा ढ़कने वाले नकाब और एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। जैकी की निशानदेही के आधार पर छापेमारी के दौरान घटनास्थल से फरार हुए पियुष कुमार राय को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि इनके गिरोह का सरगना एक राजधानी के एक प्रतिष्ठित डाक्टर का बेटा है। वही इनलोगों को हथियार की भी सप्लाई करता है। पुलिस डाक्टर के बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed