सीवान में दो गुटों के बीच झड़प, दो की मौत
सीवान। बिहार सीवान में दो गुटों के बीच जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों पिता-पुत्र है। घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, हाल के दिनों में सीवान शहर में जमीनी विवाद को लेकर लगातार हत्याएं हो रही है। सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र स्थित पिपरानारायण में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच यह खूनी खेल खेली गई है। जिसमें कुल्हाड़ी से काटकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई है। वहीं, इस घटना में 7 लोग घायल भी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed