मधुबनी में सड़क किनारे सो रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा, मौत
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि एक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना मधुबनी के लौकही के नरहियां गांव से सटे एनएच-57 पर आज सुबह हुई. हादसे के शिकार सभी मृतक गर्मी के कारण घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें रौंदा डाला. जिसमें चार की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि एक घायल बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि ट्रक सुपौल की तरफ से केला लेकर एनएच-57 से गुजर रही थी तभी यह घटना घटी. हादसे के बाद से ड्राइवर मौके पर फरार है.
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed