सीवान जेल से कुख्यात ने मांगी मैरवा के दो बिजनेसमैन से रंगदारी
नवीन सिंह परमार/ सीवान
सीवान मंडलकारा में बंद एक कुख्यात अपराधी ने जेल से ही मोबाइल फोन से फोन कर के मैरवा क्षेत्र के दो लोगों से रंगदारी की मांग की है। गौरतलब हो कि एक हत्या के मामले में बंद दरौली थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी चंदन सिंह ने मैरवा के व्यवसाई राजीव वर्णवाल व व्यवसाई प्रेम कुशवाहा हत्या कांड के गवाह संजय कुशवाहा से जेल से ही फोन कर के रंगदारी की मांग की है। बता दे कि चंदन अभी मैरवा के ही व्यवसाई प्रेम कुशवाहा के हत्या के आरोप में जेल में बंद है। जेल से रंगदारी मांगने के मामले में राजीव वर्णवाल व संजय कुशवाहा के आवेदन पर मैरवा थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज कर के पुलिस जाँच में जुट गई है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed