पर्यावरण की चिंता नहीं करेंगे तो हमारा भविष्य अंधेरे में समा जाएगा
भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस पर बरबीघा शाखा के सदस्यों ने किया पौधारोपण
बिहार कथा.सीवान.
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले के सदाशिव शाखा-बरबीघा के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो०शिव भगवान गुप्त ने कहां कि अगर हम पर्यावरण की चिंता नहीं करेंगे तो हमारा भविष्य अंधेरे में समा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने भविष्य को बचाने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष में कम से कम दो पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डा. मुनेश्वर प्र० सिंह , दयानन्द प्र. सरार्फ , नवीन कुमार सहित दर्जनों की संख्या में बरबीघा शाखा के सदस्य व समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed