बउराई सरयू तो सहमे ग्यासपुर के ग्रामीण
रातभर जग कर बिहान कर रहे हैं लोग
राजेश कुमार राजू. सीवान।
सीवान के गुठनी प्रखण्ड स्थित ग्यासपुर गांव के करीब से होकर गुजरने वाली सरयु नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गांव में कटाव की स्थिति उत्पन्न होने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं। स्थानीय महन्थ सियाराम दास नें बताया कि पिछले साल भी ऐसी भयावह स्थिति आई थी, लेकिन प्रशासन के द्वारा सुरक्षात्मक उपाय किए जाने से ग्रामीणों ने राहत कि सांस ली थीं लेकिन इस वर्ष प्रशासन के अभी तक सक्रिय नहीं होने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई है।
वहीं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता गुंजालाल राम ने बताया कि नदी के बढ़ते जल स्तर पर विभाग के द्वारा नजर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी जलस्तर तो केवल 3 लाख
13हजार क्यू सेक पर है। और 5 लाख 45 हजार तक यहां पिछले साल रिकार्ड किया गया था। इसके उपर होगा तब खतरनाक होगा। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग काफी भयभीत हैं और रात रात भर जाग कर बिहान करते हैं।
शुक्रवार को देर संध्या जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता गुंजालाल राम, कार्यपालक अभियंता बाढ नियंत्रण सिवान, अध्यक्ष बाढ़ संघर्षात्मक बल, एम जी कौशलेश आदि अधिकारियों ने नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed